Bharat Express DD Free Dish

बहराइच में किसान ने दो नाबालिगों की हत्या कर घर में लगाई आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के टेपरहा गांव में एक व्यक्ति ने दो नाबालिग बच्चों की हत्या कर अपने परिवार समेत घर में आग लगा दी.

Bahraich Murder Case

UP News: बहराइच से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक सिरफिरे व्यक्ति ने पहले दो नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी और फिर शिनाख्त छिपाने के लिए अपने परिवार समेत घर में आग लगा दी. इस भीषण घटना में आरोपी विजय समेत कुल 6 लोगों की मौत की जानकारी है.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना बहराइच के थाना रामगांव इलाके के टेपरहा गांव की है. ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी विजय ने पहले दो बच्चों की हत्या की, फिर अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों समेत खुद को घर में बंद कर आग लगा ली. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के बाद अब तक तीन शवों को बाहर निकाला जा चुका है.

ग्रामीण ने क्या कहा?

एक ग्रामीण ने बताया कि आरोपी विजय ने गांव के ही दो बच्चों, विजय और शनि, का कत्ल किया था. इसके बाद उसने अपने घर में आग लगाई. विजय और उसकी पत्नी और दो बच्चे आग लगने से मरे हैं.

पूर्व प्रधान का क्या कहना है?

टेपरहा गांव के पूर्व प्रधान सलीम ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे घटना के बारे में पता चला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचने के बाद देखा कि घर में आग लगी हुई थी और स्थानीय लोग आग बुझा रहे थे. पुलिस की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा गया. अंदर से तीन शव बाहर निकाले गए.

पूर्व प्रधान कि मानो तो आरोपी विजय ने विजय और शनि का धारदार हथियार से कत्ल किया था. दोनों बच्चों के शरीर पर कई जगह निशान थे. विजय ने अपने ही घर पर दोनों बच्चों की हत्या की थी. इसके बाद उसने घर में आग लगाई थी.

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बिगड़ी तबियत, बेंगलुरु के अस्पताल में चल रहा इलाज

ग्रामीणों का कहना है कि विजय के साथ अन्य लोगों की कोई पुरानी रंजिश नहीं थी. वह बच्चों को घर पर बुलाकर लाया था. फिलहाल, इस पूरी घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है.

मामले की जांच जारी

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest