Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के व्यक्तित्व ने कई समाजसेवियों को प्रेरित किया- अमित शाह

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं मंत्री उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यक्तित्व, सादगी और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना कर रहे हैं.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी. अमित शाह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के व्यक्तित्व ने कई समाजसेवियों को प्रेरित किया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में उनकी शुचिता की तारीफ करते हुए लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. संवैधानिक दायित्वों के प्रति समर्पण, सादगी व शुचिता से भरे आपके व्यक्तित्व ने कई समाजसेवियों को प्रेरित किया है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई. भगवान श्रीराम से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, शतायु हों और यूं ही अपने सुदीर्घ राजनीतिक अनुभवों से हमारा पथ प्रशस्त करते रहें. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बाबा केदार से आपके सुदीर्घ, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आदिशक्ति माँ भगवती जी से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पोस्ट में लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविन्द जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी सादगी, राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता और प्रेरणादायी विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति, माननीय श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. संविधान के मूल्यों के प्रति आपकी निष्ठा और देश के वंचित वर्गों के लिए आपका समर्पण, हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: पवन सिंह के BJP में शामिल होने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- लोकसभा चुनाव में एनडीए का वोट बंट गया था, विधानसभा चुनाव में रोक देंगे

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital