Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमित शाह की अपील, कहा- हर परिवार सालभर में 5,000 रुपए की खादी खरीदे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को महात्मा गांधी की जयंती पर देशवासियों से अपील की है कि हर भारतीय परिवार साल में कम से कम 5,000 रुपए के खादी उत्पाद खरीदे.

Edited by Vaibhav Gupta

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को महात्मा गांधी की जयंती पर देशवासियों से अपील की है कि हर भारतीय परिवार साल में कम से कम 5,000 रुपए के खादी उत्पाद खरीदे.

महात्मा गांधी ने भारत की आत्मा को पहचाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस स्थित खादी ग्रामोद्योग के स्‍टोर पर पहुंचे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “यह महात्मा गांधी ही थे जिन्होंने भारत की आत्मा को पहचाना.

उन्होंने भारत के लोगों को जागरूक कर उन्हें अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा किया. आजादी के आंदोलन के दौरान कई सारी चीजों को उन्होंने बुना है, भारत के भविष्य का नक्शा आज तक उससे बंधा है. उन्हीं में से दो बड़े विचार खादी और स्वदेशी निकले. उन्होंने कहा कि हम स्वतंत्रता आंदोलन को खादी और स्वदेशी से अलग नहीं कर सकते. उस वक्त पूरा भारत अंग्रेजी कपड़ा मिलों का बाजार बना हुआ था.

1.7 अरब तक पहुंचा खादी का कारोबार

महात्मा गांधी ने देश को स्वदेशी और खादी की विचारधारा देकर न केवल स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी, बल्कि कई गरीब लोगों के जीवन में उजाला भी लाए, लेकिन बहुत लंबे समय तक खादी और स्वदेशी दोनों को भुला दिया गया.” उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि 2003 में जब पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने गुजरात में खादी को पुनर्जीवित करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया. वहीं से इस आंदोलन की शुरुआत हुई. फिर से खादी जन-जन के उपयोग की चीज बनी है. उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि 2014 से आज तक खादी सैकड़ों गुना बढ़ गई है. आज इस कारोबार 1.7 अरब रुपए तक पहुंच गया है. मेरा मानना ​​है कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.”

सालाना 5,000 तक की खरीदें खादी

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हजारों परिवारों ने अपने घरों में किसी भी विदेशी सामान का इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया है. लाखों दुकानदारों ने तय किया है कि हमारी दुकानों में विदेशी सामान बिक्री नहीं होगी. आज मैं देश की जनता से इन दोनों अभियानों को सफल बनाने की अपील करना चाहता हूं. हर परिवार को सालाना कम से कम 5,000 रुपए की खादी खरीदनी चाहिए, चाहे वह चादर हो, तकिए के कवर हों, पर्दे हों या फिर तौलिए. जब ​​आप ये चीजें खरीदते हैं तो आप किसी के लिए रोजगार पैदा करते हैं और हजारों-लाखों गरीबों के जीवन में उजाला लाते हैं.”

दोनों अभियानों को दें ताकत

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “जब आप स्वदेशी को अपनाते हैं तो आप 2047 तक भारत को दुनिया में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के एक महत्वाकांक्षी अभियान से जुड़ जाते हो. मैं गांधी जयंती के दिन देश की जनता से अपील करना चाहता हूं कि पीएम मोदी ने दो अभियान चलाए हैं: खादी के उपयोग और स्वदेशी अपनाना, इन दोनों अभियानों को ताकत दें और उन्हें अपने स्वभाव का हिस्सा बनाएं.”

ये भी पढ़ें: दिल्ली: पीएम मोदी होंगे दशहरा समारोह में शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital