Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोस्वामी तुलसीदास के शिष्यों की ऐतिहासिक रामलीला में डॉ. दिनेश शर्मा ने की शिरकत, जनसमूह को किया संबोधित

उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ के ऐशबाग की रामलीला में अपार जनसमूह को संबोधित किया, इस अवसर पर स्वामी यतींद्रानंद महाराज और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

dr dinesh sharma bjp
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Aishbagh Ram Leela: विजयादशमी पर्व के मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ के ऐशबाग में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की. डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में ही गोस्वामी तुलसीदास के शिष्यों द्वारा शुरू की गई, प्रदेश की प्राचीनतम ऐतिहासिक राम लीलाओं में से एक श्री रामलीला का मंचन भी भव्य रूप से संपन्न हुआ. श्री रामलीला समिति, ऐशबाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अपार जनसमूह उपस्थित रहा.

इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा ने वहां मौजूद अपार जनसमूह को संबोधित किया. उन्‍होंने भगवान राम का गुणगान किया. साथ ही अच्‍छे राजा के कामकाज पर संबोधन दिया. रामलीला के मंचन ने न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखा, बल्कि स्थानीय लोगों में धार्मिक उत्साह भी जगाया. कार्यक्रम में पारंपरिक परिधान और सजावट ने इसके ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में कैसे कार्यक्रम संपन्‍न हुआ.

dr dinesh sharma bjp

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद महाराज, विधान परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, रामलीला समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रजनीश गुप्ता बॉबी, पार्षद संदीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राजीव बाजपेई, पूर्व पार्षद सुधीर मिश्रा, साकेत शर्मा, रितिक किशोर गौड़ और आशुतोष शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

यह भी पढ़िए: धर्मो रक्षति रक्षितः…,विजयादशमी के अवसर पर विधायक राजेश्वर सिंह ने किया शस्त्र पूजन, पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी रहे मौजूद



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital