Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

चाय की छन्नी से लेकर बड़े तसले तक का यूज कर बनाया नया फैशन, उर्फी जावेद को भी छोड़ा पीछे

उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फेशन सेंस को लेकर चर्चा में बना रहती है. वो हर बार कोई न कोई एक नए फैशन का अविष्कार कर ही देती है. लेकिन इस बार हम उर्फी जावेद की बात नहीं करने जा रहे है.

उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फेशन सेंस को लेकर चर्चा में बना रहती है. वो हर बार एक नए फैशन का अविष्कार कर ही देती है. लेकिन इस बार हम उर्फी जावेद की बात नहीं करने जा रहे है. हम एक ऐसे भईया की बात करने जा रहे है जिसने अपने अटपटे कपड़ो के लिए जानी जाने वाली उर्फि के भी बड़े भईया निकले.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रखा है. इस वीडियों में एक शख्स ने ऐसा नया फैशन दिखाया जिसने उर्फी जावेद को भी पीछे छोड़ दिया है.

क्या है विडियो में?

वायरल हो रहे वीडियो मे देखने के मिला कि एक शख्स ने घर के बर्तनो का इस्तेमाल करके एक नए फैशन का अविष्कार किया है. वीडियो में शख्स ने भगौने को सर की टोपी की तरह पहना हुआ है. इस वीडियो को शख्स ने बर्तनों को कपड़ो की तरह पहनकर जानी मानी फिल्म हेरा फेरी के गाने जोहरा जबी पर डांस किया.

पेड़ की मदद से बनाया माइक

वीडियो में देखा जा सकता है की इन भईना ने काफी जुगाड़ कर एक पतले से पेड़ के सपोर्ट से माइक जैसा कुछ बनाया हुआ है, क्योंकि असली गाने में अक्षय कुमार स्टैंड माइक पकड़ कर यही गाना गाते है.

छन्नी से लेकर तसले तक का किया यूज

इन भईया ने इस नए फैशन के लिए घर का कोई भी बर्तन नहीं छोड़ा है. शख्स ने छोटे से लेकर बड़े सभी बर्तनो का इस्तेमाल किया फिर चाहे वो चाय की छन्नी हो, कटोरी हो, पानी का ग्लास हो या फिर बड़ा सा तसला. इससे ये भी पता चलता है कि लोगों में कितनी ज्यादा क्रिएटिविटी है, फिर वो चाहे किसी अच्छे काम के लिए हो या फिर ऐसी हास्य वीडियो बनाने की हो.

ये भी पढ़ें: 13 साल की शादी का अनोखा तरीका, पति के साथ रहने के बावजूद ये कपल छुट्टियों और पैसों में रहते हैं अलग, सुनकर पकड़ लेंगे माथा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital