Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक से आए दो यात्रियों के ट्रॉली बैग से 6.5 करोड़ का गांजा जब्त

IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने बैंकॉक से आए दो यात्रियों के पास से 6,554 ग्राम गांजा जब्त किया. मामला एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया और दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए.

IGI Airport Customs

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. अधिकारियों ने बैंकॉक से लौटे दो भारतीय यात्रियों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. इसकी कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

प्रोफाइलिंग के आधार पर पकड़े गए आरोपी

28 सितंबर को बैंकॉक से फ्लाइट नंबर TG-323 के जरिए आए दोनों यात्रियों को स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका गया. कस्टम्स अधिकारियों ने उनके नीले और मैरून रंग के ट्रॉली बैग्स को एक्स-रे जांच के लिए भेजा. जांच में संदिग्ध वस्तुएं मिलने पर बैग खोले गए.

तलाशी के दौरान बैगों से 13 पॉलीथीन पैकेट बरामद हुए. इनमें हरे रंग का मादक पदार्थ पाया गया, जो जांच में गांजा (मारिजुआना) निकला. बरामद सामग्री का कुल वजन 6,554 ग्राम (शुद्ध वजन) था. अधिकारियों ने तुरंत दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया.

कस्टम विभाग का आधिकारिक बयान

दिल्ली कस्टम्स ने अपने एक्स (X) पोस्ट में बताया कि दोनों आरोपी बैंकॉक से टर्मिनल-3 पर पहुंचे थे. तलाशी के दौरान उनके बैगों में छिपाए गए एनडीपीएस पदार्थ की तस्करी का मामला सामने आया. अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ जब्त कर लिया.

किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?

जांच में यह साबित हुआ कि यात्रियों ने एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है. उनके खिलाफ धारा 8, 20, 23 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 43 (बी) के तहत गिरफ्तार किया गया है. कस्टम विभाग ने बताया कि गांजा की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा है, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें: UP News: मेरठ के आदिल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुठभेड़ के बाद आरोपी जुलकमर गिरफ्तार

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital