Bharat Express DD Free Dish

बिहार चुनाव की तैयारियों पर चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, आज दोपहर होगी अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की टीम पटना में दो दिवसीय दौरे पर है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में आज कई अहम बैठकों के बाद दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.

Bihar Election

Bihar Election: इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसी को लेकर चुनाव आयोग की 16 सदस्यीय टीम इन दिनों राज्य के दौरे पर है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में टीम रविवार को पटना के होटल ताज में कई अहम बैठकों में शामिल होगी. दोपहर 2 बजे आयोग की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी, जिसमें अब तक की तैयारियों और आगे की रणनीति पर जानकारी दी जाएगी.

चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा?

हालांकि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं होगा लेकिन माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही तारीखों को लेकर फैसला ले सकता है. आज के कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 9:30 से 11 बजे तक आयोग की टीम इन्फोर्समेंट एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात करेगी. इसके बाद 11:30 से 12 बजे तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, SPNO और CAPF के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक होगी. फिर 12 से 1 बजे तक राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.

दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

बैठकों के बाद दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और शाम 4:10 बजे की फ्लाइट से मुख्य चुनाव आयुक्त और उनकी टीम दिल्ली लौट जाएगी.

प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात

शनिवार को आयोग ने राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी. इस दौरान सभी दलों ने ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने और मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद किया. साथ ही चुनाव प्रक्रिया में अपना भरोसा भी जताया.

इसे भी पढ़ें-बिहार चुनाव को लेकर हलचल तेज, एक चरण में मतदान की मांग पर उपमुख्यमंत्री का बयान

CEC सुने सुझाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस, राजद, जदयू, बसपा, माकपा, भाकपा, भाकपा-माले, लोजपा (रामविलास), राष्ट्रीय लोजपा और नेशनल पीपुल्स पार्टी जैसे दलों से बातचीत की और उनके सुझाव सुने.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read