Bharat Express DD Free Dish

पोर्न देखकर हैवान बना नाबालिग! 5 साल की बच्ची से रेप, खून से लथपथ छोड़कर भागा, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Minor Boy Rape Girl Prayagraj: घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता धान काटने खेत में गए थे, बच्ची घर के बाहर ही खेल रही थी, इस बीच पास में ही रहने वाला 15 साल का नाबालिग लड़का बच्ची को बहला फुसलाकर कर ले गया और वारदात को अंजाम दिया.

Minor Boy Rape Girl Prayagraj

Minor Boy Rape Girl Prayagraj: गंगानगर जोन के मऊआइमा थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से रेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां 15 साल के नाबालिक लड़के ने 5 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया. नाबालिग आरोपी हाईस्कूल का छात्र है.

यह पूरा मामला गंगानगर जोन के मऊ आइमा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम का है. जहां आरोपी नाबालिग बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने घर ले गया. जहां वो घर की सीढ़ी पर उसके साथ रेप किया. आरोप है कि उसने मासूम के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ भी की. मासूम बच्ची जब खून से लथपथ हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया.

घटना के वक्त खेतों में धान काटने गए थे माता-पिता

जानकारी के मुताबिक नाबालिक बच्ची के पिता खेती किसानी कर अपना गुजारा चलाते हैं. शनिवार शाम जब घटना हुई तब उसके माता-पिता धान काटने खेत में गए थे, बच्ची घर के बाहर ही खेल रही थी, इस बीच पास में ही रहने वाला 15 साल का नाबालिग लड़का बच्ची को बहला फुसलाकर कर ले गया और वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने रविवार को आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

ये भी पढ़ें- 7वें पन्ने पर कौम खतरे में-14वें पर जिहाद की तैयारी, आतंकी संगठन ‘मुजाहिदीन आर्मी’ के मास्टरमाइंड रजा के पास से मिली काली डायरी का क्या है राज?

मोबाइल में पोर्न देख वारदात को दिया अंजाम

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हैरान करने वाला खुलासा किया है. आरोपी ने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है.

फिलहाल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी के खिलाफ पाक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. हालांकि इस घटना ने बच्चों की पैरेंटिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest