Bharat Express DD Free Dish

पहली लिस्ट में PK को नहीं मिला टिकट, अब जन सुराज के पास 2 विकल्प

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनसुराज की पहली लिस्ट में पार्टी के चाणक्य प्रशांत किशोर का नाम न होना एक सस्पेंस पैदा कर दिया है. अब पार्टी के पास दो विकल्प हैं?

Bihar Election 2025 Prashant Kishor Jan Suraaj PK

PK की चुनावी चाल ने बढ़ाया सस्पेंस

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की पहली लिस्ट जारी होने के साथ ही जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने सियासी गलियारों में एक नया सस्पेंस पैदा कर दिया है. गुरुवार को पार्टी ने 51 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया, लेकिन चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का नाम इस लिस्ट से गायब था. इस ऐलान से उन अटकलों पर विराम लग गया कि PK अपनी जन्मभूमि करगहर (रोहतास) से चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि उस सीट से भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को मौका मिला है. अब सबकी निगाहें प्रशांत किशोर के ‘सीक्रेट प्लान’ पर टिकी हैं कि वह कहां से ताल ठोकेंगे.

जन सुराज के पास दो विकल्प

अब प्रशांत किशोर के लिए उनकी पार्टी जन सुराज के पास दो विकल्प बचे हैं. ऐसा PK के पहले के बयानों से अंदाजा लगाया जा सकता है. हालांकि, सियासत में कुछ स्थिर नहीं होता है. प्रशांत किशोर ने पहले कहा था कि वह जन्मभूमि या कर्मभूमि से चुनाव लड़ना पसंद करेंगे. उनके इस बयान के बाद से ही अटकलें तेज हो गई थीं कि वह करगहर या राघोपुर से चुनाव लड़ सकते हैं. ऐसे में पार्टी के पास अपने संयोजक के लिए करगहर या राघोपुर नाम के दो विकल्प थे.

अब जब करगहर सीट से रितेश पांडेय को टिकट मिल गया है, तो प्रशांत किशोर के लिए राघोपुर सीट ही एक विकल्प बचा है. अगर प्रशांत किशोर यहां से चुनाव लड़ते हैं, तो यह एक दिलचस्प मुकाबला हो सकता है. हालांकि, कई सियासी जानकारी एक और विकल्प पर चर्चा कर रहे हैं कि हो सकता है प्रशांत किशोर 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव ही न लड़े. ऐसे में वह चुनाव के बाद बनने वाले हालातों पर अपनी भूमिका तय करेंगे.

Bihar Election 2025 के लिए यहां देखें जन सुराज के पहले 51 उम्मीदवार

अगली लिस्ट का इंतजार

जन सुराज की पहली लिस्ट में प्रशांत किशोर का नाम न होना उनके चुनावी दांव को और भी रहस्यमय बना देता है. करगहर सीट रितेश पांडेय को दिए जाने के बाद सारा फोकस अब राघोपुर पर केंद्रित हो गया है. अगर प्रशांत किशोर इस सीट से चुनाव लड़ते हैं, तो यह सीधे तौर पर तेजस्वी यादव के सामने एक बड़ी चुनौती होगी. यहां बिहार चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला बन सकता है. खैर, सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव खुद इस बार फुलपरास (मधुबनी) से दूसरी सीट के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read