Bharat Express DD Free Dish

Big B Birthday: 83 के उम्र में भी जारी है बीग बी का जलवा, महानायक की वो एवरग्रीन फिल्में जो कभी नहीं होंगी पुरानी

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारत के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक अमिताभ बच्चन ने पाँच दशकों से भी ज्यादा समय तक हिंदी सिनेमा को परिभाषित किया है.

Edited by Radha Priya

Big B Birthday: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. हर दौर में उन्होंने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं. उनकी एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी और स्टाइल ने कई ट्रेंड सेट किए हैं. दिलचस्प बात यह है कि कई फिल्में खास तौर पर उनके लिए ही लिखी गई. उम्र बढ़ने के साथ उन्होंने अपने किरदारों को भी बदला और हर बार दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है.

भारत के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक अमिताभ बच्चन ने पाँच दशकों से भी ज्यादा समय तक हिंदी सिनेमा को परिभाषित किया है. अपनी अलग-अलग भूमिकाओं से उन्होंने भारतीय सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी है. अमिताभ के जन्मदिन पर आइए जानते हैं कि उनकी कौन सी फिल्में सबसे ज्यादा यादगार रही हैं.

Kabhi Khushi Kabhi Gham

2001 में बनी फिल्म कभी खुशी कभी गम एक फैमिली ड्रामा है जीसमें अमिताभ बच्चन ने परिवार के मुखिया का किरदार निभाया था. उनकी भूमिका में जिस तरह की जिम्मेदारी नजर आई उसे कई बुजुर्ग दर्शकों ने बेहद पसंद किया. इस फिल्म में शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और काजोल ने भी अहम भूमिका निभाई थी.

Don

1978 में आई फिल्म डॉन में अमिताभ बच्चन ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाकर हिंदी सिनेमा में एक नई मिसाल कायम की. यह पहली बार था जब किसी अपराधी को पर्दे पर एक नायक के रूप में दिखाया गया. फिल्म की सफलता के बाद फरहान अख्तर ने 2006 में डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन और 2011 में डॉन 2 के रूप में इसका रीमेक बनाया.

Sholey

साल 1975 में आई ऐतिहासिक फिल्म शोले में अमिताभ बच्चन ने जय का किरदार निभाया था. वह अपने मनमौजी अंदाज और दोस्त वीरू (धर्मेंद्र) के साथ मिलकर खूंखार डाकू गब्बर सिंह को सबक सिखाने के लिए जाने जाते हैं. उनके किरदार की सबसे यादगार निशानी वह सिक्का था जिसके दोनों तरफ एक जैसा ही निशान बना हुआ था.

Coolie

मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी 1983 की फिल्म कुली एक एक्शन-कॉमेडी थी जिसमें अमिताभ बच्चन ने रेलवे कुली इकबाल असलम खान की भूमिका निभाई थी. ऋषि कपूर, वहीदा रहमान और कादर खान जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा थे. फिल्म के गाने, डायलॉग और अमिताभ बच्चन की लाल शर्ट का लुक आज भी दर्शकों को खूब पसंद है.

ये भी पढ़ें- Hardik Pandya ने अपने बर्थडे पर किया अपना नया रिश्ता ऑफिशियल, Mahieka Sharma के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Zanjeer

प्रकाश मेहरा की 1973 में आई फिल्म जंजीर ने अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन का नाम दिया. सलीम-जावेद द्वारा लिखित यह एक्शन-क्राइम फिल्म आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है.

Deewaar

साल 1975 में सलीम-जावेद द्वारा लिखित और यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित दीवार एक एक्शन क्राइम फिल्म है जो कि कल्ट क्लासिक्स में से एक है और इसे अक्सर बिग बी के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन में से एक माना जाता है. विजय वर्मा का उनका किरदार भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित भूमिकाओं में से एक है. फिल्म का फेमस डायलॉग है- आज मेरे पास माँ है. जो सिनेमाई इतिहास में अंकित है.

Piku

साल 2015 में पीकू फिल्म को लोगों ने खूब प्यार किया था. इसे लोगों ने देखना खूब पसंद भी किया था और ये सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read