Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर में चर्चा का विषय बना दिया है. यहां एक युवक ने अपने गुस्से और शक में इतना बड़ा कदम उठाया कि अब मामला पुलिस तक पहुंच गया.
बताया जा रहा है कि पति को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी किसी होटल में किसी युवक के साथ है. गुस्से में वह तुरंत होटल पहुंचा और वहां मौजूद एक युवक को ही अपनी पत्नी का प्रेमी समझकर बेरहमी से पीट दिया. जबकी वो शक्स उसकी पत्नी का प्रेमी था भी नहीं.
होटल में हुई मारपीट
घटना के अनुसार, पीड़ित सोनू उर्फ प्रमोद आर्य किसी काम से होटल गया था. तभी वहां महिला ने उससे बाहर निकलने में मदद मांगी. इस बीच महिला का पति मुकेश आर्य और उसके ससुरालजन होटल में पहुंच गए. गलतफहमी में मुकेश ने सोनू को अपनी पत्नी का प्रेमी मान लिया और उसे पकड़कर अपनी दुकान ले गए, जहां लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा.
मारपीट इतनी गंभीर थी कि सोनू के पिता और भाई जब उसे बचाने पहुंचे, तो उन पर भी हमला किया गया. तीनों घायलों को तुरंत मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना का पूरा वीडियो किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक के साथ कई लोग बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- अलीगढ़ में करवा चौथ की रात 12 दुल्हनें अचानक गायब, सामने आया लुटेरी दुल्हनों का चौंकाने वाला मामला
पति-पत्नी का बयान
सोनू ने पुलिस को बताया कि उसने केवल महिला की मदद की थी, लेकिन गुस्से में पति ने उसे पकड़ लिया. वहीं, महिला ने पुलिस को स्पष्ट किया कि वह किसी और से मिलने गई थी, सोनू का इससे कोई लेना-देना नहीं है. पति मुकेश आर्य ने कहा कि उसे परिवार से सूचना मिली थी कि उसकी पत्नी किसी युवक के साथ होटल में है. गुस्से में वह सही और गलत का फर्क नहीं कर पाया.
मऊरानीपुर सीओ मनोज कुमार ने बताया कि जयंती पैलेस के पास प्रमोद को राजेश, मुकेश और अन्य लोगों ने मारपीट की. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


