Bharat Express DD Free Dish

क्या सच में Pregnant हैं Sonakshi Sinha? पति Zaheer Iqbal ने पैप्स को दिया हिंट! एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

शादी के बाद से लगातार अफवाहों में घिरी सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में Zaheer Iqbal के साथ एक इवेंट में मजेदार पल बिताया. पैप्स को पोज देते समय Zaheer ने हाथ रखा और प्रेग्नेंसी का हिंट दिया, जबकि सोनाक्षी ने चुलबुले अंदाज में प्रतिक्रिया दी.

Sonakshi Sinha Pregnancy

Sonakshi Sinha Pregnancy: शादी के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की जिंदगी में अक्सर खुशियों के साथ-साथ अफवाहों का तड़का भी लगा रहता है. खासकर सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर मीडिया और फैंस में लगातार चर्चा रहती है.

कई बार खबरें आईं कि वह मां बनने वाली हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा मजेदार अंदाज में इन अफवाहों को खारिज किया. हाल ही में एक बार फिर सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जाने लगे.

पार्टी में सोनाक्षी का अंदाज

हाल ही में सोनाक्षी और जहीर एक पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान सोनाक्षी ने रेड कलर का हैवी अनारकली सूट पहना था, जबकि जहीर ब्लैक और व्हाइट ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए. पार्टी में दोनों के साथ सोहेल खान और अरबाज खान के बेटे निर्वाण और अरहान खान भी मौजूद थे.

वहीं फोटोग्राफर्स को पोज देते समय सोनाक्षी ने अपने ढीले-ढाले कपड़ों और दुपट्टे से पेट को ढकते हुए पोज दिया. यही देखकर फैंस और मीडिया ने तुरंत कयास लगाना शुरू कर दिया कि शायद सोनाक्षी मां बनने वाली हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

जहीर का मजेदार प्रैंक

पैप्स के सामने हंसी का माहौल तब बन गया जब जहीर ने सोनाक्षी के पेट पर हाथ रखकर पोज देने की कोशिश की. सोनाक्षी इस हरकत से थोड़ी हैरान हो गईं और चिल्लाते हुए उन्हें हल्का-सा थप्पड़ मार दिया. जहीर ने तुरंत कहा कि यह बस मजाक था, लेकिन फिर भी उन्होंने सोनाक्षी का हाथ पकड़ने की कोशिश जारी रखी. सोनाक्षी ने फिर भी उन्हें प्यार से डांटा.

हिंट या बस मस्ती?

जहीर का यह छोटा सा प्रैंक देखकर कई फैंस ने मान लिया कि उन्होंने सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया है. हालांकि, कपल ने अभी तक इस बात पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया है. सोनाक्षी और जहीर का यह प्यारा और मजेदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: Malti Chahar ने Nehal Chudasama पर किया भद्दा कमेंट, बोलीं – “कपड़े पहनकर बात कर”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read