Bharat Express DD Free Dish

‘हसाने भी दो यारो’, डेयरी ब्रांड Amul ने Satish Shah को दिया भावुक Tribute, सोशल मीडिया पर फैंस हुए इमोशनल

बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह के निधन के बाद अमूल ने अपने खास अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दी. ब्रांड ने ब्लैक-एंड-व्हाइट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘हसाने भी दो यारो’. ट्रिब्यूट ने फैंस की आंखें नम कर दीं.

Amul Tribute Satish Shah

Amul Tribute Satish Shah: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन ने पूरे मनोरंजन जगत को गमगीन कर दिया है. 74 साल की उम्र में अभिनेता ने 25 अक्टूबर को मुंबई में अंतिम सांस ली. उनकी मौत किडनी फेलियर के चलते हुई, और अगले दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया.

सतीश शाह की शानदार अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग को भुलाना नामुमकिन है और इसी एहसास को हाल ही में अमूल ने अपने खास अंदाज में जिंदा कर दिया.

अमूल का इमोशनल ट्रिब्यूट

अमूल ने सोशल मीडिया पर ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर के साथ अभिनेता को याद करते हुए एक बेहद भावुक क्रिएटिव पोस्ट साझा की. तस्वीर में सतीश शाह के जीवन के अलग-अलग पड़ाव दिखाए गए थे, और साथ में लिखा था “हसाने भी दो यारो… सतीश शाह (1951–2025)”.

यह लाइन उनके मशहूर कल्ट क्लासिक ‘जाने भी दो यारो’ से प्रेरित थी, और लोगों के दिलों को छू गई. पोस्ट के आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. किसी ने लिखा, “क्या खूबसूरत ट्रिब्यूट है,” तो किसी ने कहा, “सतीश शाह हमेशा हमारे चेहरे पर मुस्कान छोड़ गए.”

ये भी पढ़ें- Kareena Kapoor Khan ने शेयर की खूबसूरत वेकेशन तस्वीरें, बच्चों संग मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस, फैंस ने कहा ‘Queen’

सतीश शाह के अंतिम दिन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतीश शाह पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और तीन महीने पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. अभिनेता सचिन पिलगांवकर ने बताया कि सतीश शाह डायलिसिस पर थे और अपनी पत्नी मधुजी, जो अल्ज़ाइमर से जूझ रही हैं, की देखभाल के लिए पूरी कोशिश कर रहे थे.

सचिन ने भावुक होकर कहा, “आज दोपहर तक उन्होंने मुझे मैसेज किया था. वो बिल्कुल ठीक लग रहे थे. जब निधन की खबर मिली, तो यकीन ही नहीं हुआ. ये मेरे लिए बहुत बड़ा निजी नुकसान है.”

टीवी सीरियल ‘ये जो है जिंदगी’, ‘हम पांच’, और फिल्मों जैसे ‘मैं हूं ना’, ‘साथिया’, ‘जाने भी दो यारो’ में सतीश शाह ने हर किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read