Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kenya Plane Crash: केन्या में छोटे विमान का बड़ा हादसा, स्कूल पर हुआ क्रेश, दर्जनों की मौत की आशंका

केन्या में मंगलवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी ने पुष्टि की कि यह विमान क्वाले काउंटी के त्सिम्बा गोलिनी इलाके में एक स्कूल पर गिर गया.

Kenya Plane Crash: केन्या में मंगलवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी (KCAA) ने इस बात की पुष्टि की कि यह विमान क्वाले काउंटी के त्सिम्बा गोलिनी इलाके में एक स्कूल पर गिर गया. हादसे में कई घरों को नुकसान पहुंचा है, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं.

उड़ान के कुछ समय बाद हुआ क्रेश

रिपोर्ट्स के अनुसार, रजिस्ट्रेशन नंबर 5Y-CCA वाला यह छोटा विमान सुबह करीब 8:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) पर्यटकों को लेकर डियानी से किचवा टेम्बो की ओर जा रहा था. उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि यह विमान उस एयरलाइन का हिस्सा था, जो मोम्बासा को केन्या के प्रमुख पर्यटन स्थलों मसाई मारा और नैरोबी से जोड़ती है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

खबर मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. घटनास्थल से मिले वीडियो में देखा गया कि विमान पूरी तरह आग की चपेट में था और उसका मलबा पूरे इलाके में बिखरा पड़ा था. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

खराब विजिबिलिटी संभावित वजह

शुरुआती जांच के अनुसार विमान के क्रैश होने के सही कारणों का अभी पता नहीं चला है. हालांकि अधिकारियों ने बताया कि जांच के मुताबिक हादसे कि संभावित वजह खराब विजिबिलिटी और खराब मौसम है. है. वहीं, केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है.

ये भी पढ़ें: एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों और रूस से तेल खरीद पर हुई चर्चा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest