Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

AI के असर से अमेजन में जाएंगी 30,000 नौकरियां, शशि थरूर ने जताई चिंता

अमेजन ने AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण 30,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इसे नौकरियों के भविष्य के लिए चिंताजनक बताया.

Amazon Layoffs

Amazon Layoffs: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है. ऐलान के बाद कॉर्पोरेट वर्कफोर्स में हलचल मच गई है. कंपनी ने कहा है कि वह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बढ़ते इस्तेमाल के चलते करीब 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. यह अमेजन के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है.

शशि थरूर ने जताई चिंता

इस फैसले को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम भविष्य देख रहे हैं और यह बहुत चिंताजनक है. थरूर ने यह बात शानका एंसलम परेरा की एक पोस्ट को रीशेयर करते हुए कही, जिसमें इस छंटनी को वैश्विक वर्कफोर्स में टर्निंग पॉइंट बताया गया.

पेरेरा ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

पेरेरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अमेजन की इस छंटनी से कंपनी के 10 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित होंगे, जिनमें इंजीनियर, मैनेजर, क्लाउड आर्किटेक्ट और HR प्रोफेशनल शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यह संकेत है कि टेक कंपनियां अपने कामकाज की व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर रही हैं.

CEO ने पहले ही दे दी थी चेतावनी

अमेजन के CEO एंडी जेसी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि AI के चलते कंपनी को अपने वर्कफोर्स को कम करना पड़ेगा. मंगलवार को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह ऐलान कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम लागत को कम करने और कोविड के दौरान हुई ओवर-हायरिंग को बराबर करने के लिए उठाया गया है. पिछले दो सालों में अमेजन ने अपने डिवाइस, कम्युनिकेशन और पॉडकास्टिंग डिवीजनों में कर्मचारियों की संख्या घटाई है.

मैनेजरों ट्रेनिंग सेशन

जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार, सोमवार को अमेजन ने सभी मैनेजरों को एक ट्रेनिंग सेशन में शामिल होने को कहा था, जिसमें उन्हें यह सिखाया गया कि छंटनी के बाद कर्मचारियों से कैसे बात की जाए.

ये भी पढ़ें-व्यस्तता के बीच घर पहुंचे उपराष्ट्रपति: सीपी राधाकृष्णन ने तिरुप्पुर में मां से मिलकर आशीर्वाद लिया, बोले- ‘धन्य हो गया’

यह घटना सिर्फ अमेजन तक सीमित नहीं है बल्कि यह दिखाती है कि AI के बड़े स्तर पर बढ़ते प्रभाव से आने वाले समय में नौकरियों की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest