मुंबई में 'क्रिकेट का तूफान'
India vs South Africa: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल (Women World Cup Final) दौरान मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में बारिश के कारण मुकाबला भले ही देरी से शुरू हुआ, लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने अपना तूफान लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 58 गेंदों पर 45 रन की शानदार पारी खेलते ही मंधाना ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 9 मैचों में 434 रन बनाकर, पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) के विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने के भारतीय रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.
यह उपलब्धि मंधाना को न केवल टीम की नई आधारशिला बनाती है, बल्कि उन्हें 14 वनडे शतकों के साथ वैश्विक महिला क्रिकेट के सर्वोच्च शतकों के रिकॉर्ड के बेहद करीब भी ले जाती है. मंधाना ने 434 रन बनाकर साबित कर दिया है कि वह भारतीय महिला क्रिकेट की ‘नई रन मशीन’ हैं. यह उपलब्धि मंधाना के उस शानदार करियर में एक और मील का पत्थर है.
‘सबसे बड़ा’ रिकॉर्ड तोड़ा
मंधाना का करियर भी काफी शानदार रहा है. उन्होंने अपने वनडे करियर में 117 मैचों में 5,322 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक शामिल हैं. वह ऑस्ट्रेलिया की मैग लेनिंग के बाद सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. मिताली राज ने अपने वनडे करियर में 232 मैचों में 7,805 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं। मंधाना का टेस्ट और टी20 करियर भी काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 7 टेस्ट मैचों में 629 रन बनाए हैं और 153 टी20 मैचों में 3,982 रन बनाए हैं.
मंधाना की इस उपलब्धि से फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं. वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक प्रमुख खिलाड़ी हैं और उनकी बल्लेबाजी से टीम को काफी उम्मीदें हैं. वह सोशल मीडिया पर इस बात का जश्न मना रहे हैं कि मंधाना ने विश्व कप 2025 के 9 मैचों में 434 रन बनाकर एक एडिशन में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
ये भी पढ़ें: भारत के धुरंधरों ने होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के अभेद्य किले को ढहाया; 23 गेंदों में कैसे पलटा मैच?
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (India vs South Africa)
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर
साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेरी डेरेकसन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, आयाबोंगा खाका और नॉन्कुलुलेको मलाबा
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




