Bharat Express DD Free Dish

IND vs AUS: शुभमन गिल को गौतम गंभीर की चेतावनी! फॉर्म में नहीं लौटे तो बढ़ सकती है मुश्किलें, देखें वीडियो

टी20 में शुभमन गिल के प्रदर्शन पर हेड कोच गौतम गंभीर ने चिंता जताई. प्रैक्टिस सेशन के दौरान गंभीर ने गिल से लंबी बातचीत कर उन्हें टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए लगातार अच्छा खेलने की सलाह दी.

Gautam Gambhir Warns Shubman Gill

Gautam Gambhir Warns Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 नवंबर 2025 को चौथा टी20 मुकाबला होने वाला है. इससे पहले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं. एशिया कप से उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा गया है, लेकिन टी20 श्रृंखला में गिल अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

पिछले दो मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा, जिससे टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है. इसी बीच उनके और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच प्रैक्टिस सेशन के दौरान हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

गंभीर ने दी फॉर्म लौटाने की सलाह

वीडियो में देखा जा सकता है कि गंभीर ने गिल को अलग बुलाकर लंबी बातचीत की. टीम इंडिया में जगह बनाए रखने के लिए गिल को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा. टी20 में गिल की पिछली परफॉर्मेंस पर ध्यान देते हुए संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी भी इस समय टीम से बाहर बैठे हैं.

अनुमान लगाया जा सकता है कि गौतम गंभीर ने गिल को यही समझाया होगा कि उन्हें अपने खेल में सुधार करना होगा और टीम के लिए भरोसेमंद बनना होगा. यह बातचीत गिल के लिए एक तरह की चेतावनी भी मानी जा रही है.

टी20 में गिल का हालिया प्रदर्शन

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 श्रृंखला में गिल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. पहले टी20 में उन्होंने 37 रन बनाए, लेकिन उसके बाद मेलबर्न में सिर्फ 5 और होबार्ट में 15 रन ही जुटा पाए. उनके इस फॉर्म के चलते टीम ने भी बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किए हैं.

ये भी पढ़ें- India vs South Africa: टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, गिल को कप्तानी, गुवाहाटी में पहली बार होगा टेस्ट मैच

वनडे में भी नहीं चला बल्ला

गिल को हाल ही में वनडे सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा. पर्थ में पहले वनडे में उन्होंने 10 रन, एडिलेड में दूसरे वनडे में 9 रन और सिडनी में तीसरे वनडे में 24 रन बनाए. ऐसे में अब टीम और फैंस दोनों की नजरें टी20 में उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read