Urdu Conclave 2026

ISI की ये यूनिट है भारत में आतंकवाद के लिए जिम्मेदार, ड्रग्स तस्करी के पैसों से होता है इसका संचालन

ISI Secret Unit India Terrorism: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की एक गुप्त यूनिट है जिसका नाम S-1 है. यहीं यूनिट भारत में आतंकवाद के लिए जिम्मेदार है. रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआई की यहीं यूनिट 1993 में मुंबई बम विस्फोट से लेकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार है.

ISI Secret Unit India Terrorism

ISI Secret Unit India Terrorism: गुजरात के अहमदाबाद में तीन आतंकवादियों की गिरफ्तारी ने भारत में पाकिस्तान मॉड्यूल को लेकर बड़ा खुलासा किया है. ये सभी आतंकवादी अहमदाबाद में बड़े हमले की योजना बना रहे थे. इसी बीच एक रिपोर्ट ने भारतीय खुफिया एजेंसियों को चौंका दिया है. जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने एक सीक्रेट यूनिट भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देती है. रिपोर्ट में इस सीक्रेट यूनिट का नाम S-1 बताया गया है.

एनडीटीवी के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की एक गुप्त यूनिट है जिसका नाम S-1 है. यहीं यूनिट भारत में आतंकवाद के लिए जिम्मेदार है. रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआई की यहीं यूनिट 1993 में मुंबई बम विस्फोट से लेकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार है. इस S-1 का पूरा नाम सबवर्शन-1 है और यहीं यूनिट भारत में आतंक फैलाने के लिए जिम्मेदार है.

पाकिस्तानी सेना का कर्नल करता है नेतृत्व

न्यूज चैनल एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आईएसआई की इस S-1 यूनिट का नेतृत्व पाकिस्तानी सेना के एक कर्नल के हाथों में है. वहीं दो वरिष्ठ अधिकारी इसके संचालन की देखरेख करते हैं. जिनका कोड नेम गाजी-1 और गाजी-2 है. ISI की इस यूनिट का खर्च ड्रग्स की तस्करी से प्राप्त पैसों से उठाया जाता है और इसका मुख्यालय पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मौजूद है.

भारत के सभी क्षेत्रों की है जानकारी

रिपोर्ट के अनुसार इस यूनिट के पास भारत के लगभग सभी क्षेत्रों का डिटेल्ड मैप उपलब्ध है. जिसका उपयोग ये आतंकी योजनाओं को अंजाम देने के लिए करते हैं. 25 सालों से सक्रिय इस यूनिट के गुप्त कोड को भारतीय खुफिया एजेंसियों ने हाल ही में डिकोड किया है.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन प्रोटेक्टिव एज के शहीद को हमास ने लौटाया, नेतन्याहू बोले- सभी बंधकों को लाएंगे वापस

आतंकवादियों को भी नहीं है इस यूनिट की जानकारी

जानकारी के मुताबिक ISI की ये यूनिट इतनी गुप्त है कि आतंकवादियों के पास भी इसकी जानकारी नहीं होती है. इनका संबंध पाकिस्तान के सभी प्रमुख आतंकवादी संगठन जैसे जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के साथ है. इनके कर्मी लंबी दाढ़ी और स्थानीय पारंपरिक कपड़े पहनकर इन आतंकवादियों को प्रशिक्षित करते हैं. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आतंकवादियों को भी इनकी जानकारी नहीं होती है.

ISI की इस गुप्त यूनिट का भारत में मौजूद नेटवर्क भारतीय एजेंसियों के लिए बड़ा खतरा है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क पर नजर रख रही हैं और उन्हें पूरी तरह से निष्क्रिय करने की दिशा में काम कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read