Bharat Express DD Free Dish

EVM को छोड़कर SIR के पीछे पड़े अखिलेश यादव, बिहार चुनाव को लेकर क्या कहा?

Bihar Election Result 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के रुझान साफ होते ही विपक्ष ने पुराने राग अलापने लगा है. हालांकि, इसबार EVM को छोड़कर अखिलेश यादव ने SIR को निशाने पर लिया है. जानिए उन्होंने कहा है?

Bihar Election Result 2025 Akhilesh Yadav Target NDA SIR Election Commision

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर आए रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि महागठबंधन को करारा झटका लगने जा रहा है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 90 और जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं राजद 28 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है. रुझानों को लेकर अब विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. रुझान में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है.

अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार चुनाव (Bihar Election) के परिणामों ने एसआईआर के खेल को उजागर कर दिया है. इनकी चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है. उन्होंने कहा कि भाजपा दल नहीं छल है. हालांकि, इस बार अखिलेश यादव ने EVM को निशाने पर नहीं लिया है. अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-

‘बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है. अब आगे हम ये खेल इनको नहीं खेलने देंगे. सीसीटीवी की तरह हमारा पीपीटीवी मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा. भाजपा दल नहीं छल है.’

SIR और चुनाव आयोग की जीत

बिहार विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता उदित राज ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यह एनडीए की नहीं, बल्कि एसआईआर और चुनाव आयोग की जीत है. इसमें वोट चोरी हुई है. हरियाणा और महाराष्ट्र में इन्होंने वोट चोरी करके सरकार बनाई. बिहार में हमने आखिर तक आपत्ति जताई, लेकिन चुनाव आयोग ने लिखित में नहीं दिया. ऐसे में नतीजे तो ऐसे ही आने ही थे.

ये भी पढ़ें: बिहार के ‘माथे का तिलक’ बना 2025 का चुनाव, मौतों के दौर से गांधी के मार्ग तक..; कैसे बदली लोकतंत्र की तस्वीर?

भूपेश बघेल ने क्या लिखा?

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बिहार चुनाव में जीत की बधाई. आपने बहुत मेहनत की. 64 लाख मतदाताओं के नाम काटे. 16 लाख नए मतदाताओं ने आवेदन किया आपने 21 लाख नए नाम जोड़ लिए. धांधली पर धांधली. बेहिसाब धांधली. भाजपा को आपसे अच्छा सहयोगी नहीं मिल सकता.

ये भी पढ़ें: चुनावी चर्चा से PK गायब! मांगते थे दूसरों की डिग्री, खुद हुए फेल, NOTA से भी पीछे छूटी जन सुराज

भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत (Bihar Election) मिलने पर भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से चौंकने की जरूरत नहीं है. चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर जो राष्ट्रीय कार्य कर रहे थे, उसे देखते हुए इससे अलग नतीजे आना संभव नहीं था. बिल्कुल महाराष्ट्र जैसा पैटर्न. जिस गठबंधन का सत्ता में आना तय था, वह 50 के अंदर ही खत्म हो गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read