Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सर जीरो चेक कर लीजिये…, बिहार में प्रशांत किशोर के सुपर फ्लॉप शो पर भाजपा ने लिए मजे, कहा 236 सीटों पर जमानत जब्त

Prashant Kishor Bihar Election Defeat: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले तक राज्य की राजनीति में बड़ा परिवर्तन का दावा करने वाली प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी औंधे मुंह गिर गई. 243 में से 238 सीटों पर जन सुराज पार्टी ने प्रत्याशी उतारे, जिनमें से 236 सीटों पर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई.

Prashant Kishor Bihar Election Defeat

Prashant Kishor Bihar Election Defeat: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले तक राज्य की राजनीति में बड़ा परिवर्तन का दावा करने वाली प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी औंधे मुंह गिर गई. 243 में से 238 सीटों पर जन सुराज पार्टी ने प्रत्याशी उतारे, जिनमें से 236 सीटों पर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. इसे लेकर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आंकड़े जारी किए हैं.

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जनसुराज पर तीखा हमला किया. जिसमें उन्होंने कहा,

उन सभी पत्रकारों और सर्वेक्षणकर्ताओं के लिए जिन्होंने सोचा था कि जन सुराज पार्टी बिहार में एनडीए का भाग्य तय करेगी, यहां कुछ आंकड़े दिए गए हैं, जिन पर विचार करना जरूरी है.

236 सीटों पर जमानत जब्त

उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी ने कुल 238 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिनमें से 236 सीटों पर जमानत जब्त हो गई. जन सुराज ने कोई सीट नहीं जीती. सिर्फ एक सीट पर दूसरे स्थान पर रही. 122 सीटों पर तीसरे नंबर से नीचे (चौथे और उससे भी नीचे) रही. 61 सीटों पर नोटा से भी कम वोट मिले. बिहार चुनाव में जन सुराज पार्टी को कुल 16.77 लाख वोट मिले और पार्टी का मत प्रतिशत 3.34 रहा.

ये भी पढ़ें- ‘मुझे किसी का भाषण नहीं सुनना…फिलिस्तीनी राज्य के प्रति हमारा विरोध कायम,’ नेतन्याहू ने हमास को निरस्त्र करने की फिर खाई कसम

राहुल गांधी पर उठे सवाल

इससे पहले अमित मालवीय ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए राहुल गांधी के बयान का जिक्र किया, जिसमें राहुल ने कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बावजूद वे चिंतित नहीं हैं.

राहुल गांधी हार चुके 95 चुनाव

मालवीय ने सवाल उठाया कि राहुल कांग्रेस को चुनाव जिताने में असमर्थ क्यों हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी की 95 हार. कई लोग उन्हें 9 से 5 बजे तक दोषारोपण करने वाला नेता कहेंगे, लेकिन राहुल गांधी दो दशकों में 95 चुनावी हार झेल चुके हैं, जो शतक से पांच कम है. क्या भारत की संस्थाओं पर यह हमला चांदी के चम्मच वाले इस वंशज की ध्यान भटकाने की चाल है?”

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का शानदार प्रदर्शन रहा. एनडीए ने 202 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की. पहली बार बिहार चुनाव में उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता तक नहीं खुला.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital