Bharat Express DD Free Dish

Delhi: पीएम मोदी ने जहां झुग्गी वासियों को दी घर की सौगात, वहां सांसद मनोज तिवारी पर जनता ने बरसाया प्यार

नगर निगम के चुनावों के मद्देनजर आज मनोज तिवारी ने अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट्स का दौरा किया. उन्‍होंने बताया कि यहां मोदी सरकार ने 1650 फ्लैट्स झुग्गी वासियों को दिए. झुग्गी वासियों ने जताया आभार

manoj tiwari delhi bjp
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Swabhiman Apartments in Delhi: दिल्ली में भाजपा के लोकप्रिय नेता मनोज तिवारी ने नगर निगम के चुनावों के मद्देनजर आज अपनी पार्टी के प्रत्‍याशियों के लिए खूब जनसंपर्क किया. उन्‍होंने अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट्स का दौरा किया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झुग्गी वासियों को 1650 फ्लैट्स आवंटित किए गए हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और मनोज तिवारी का जोरदार स्वागत किया.

मनोज तिवारी के आने पर हजारों लोगों की भीड़ ने नारेबाजी और तालियां बजाकर अपना उत्साह व्यक्त किया. खुशी जताते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “यह सोसाइटी उन लोगों के लिए एक नई शुरुआत है, जो लंबे समय से झुग्गियों में रहने को मजबूर थे. पीएम मोदी की पहल से इन परिवारों को सम्मानजनक जीवन मिला है.”

उन्‍होंने कहा, ‘स्वाभिमान अपार्टमेंट्स में आधुनिक सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, और गैस कनेक्शन उपलब्ध हैं. यह परियोजना दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा चलाई गई है, जिसके तहत झुग्गी वासियों को सस्ती दरों पर फ्लैट्स दिए गए हैं. प्रत्येक फ्लैट की लागत सरकार पर 25 लाख रुपये पड़ी, जबकि लाभार्थियों को मात्र 1.42 लाख रुपये देने हैं. तिवारी ने आगे कहा, “यहां के लोगों ने मुझे जिस प्यार और समर्थन से घेरा, वह मेरे लिए प्रेरणादायक है.”

इस कार्यक्रम के दौरान कई लोग सेल्‍फी लेने और वीडियो बनाने में व्यस्त रहे. तिवारी ने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार झुग्गी वासियों के कल्याण के लिए और भी योजनाएं लाएगी.

Delhi: CM रेखा गुप्‍ता की खाली हुई सीट पर नए BJP प्रत्याशी के लिए जनसभा, मनोज तिवारी ने जनता से की अपील



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read