Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कोने-कोने से पटना महज 4 घंटे दूर! क्या है बिहार की नई सरकार का प्लान?

बिहार के लोगों को अब घर से 40 किलोमीटर की दूरी पर फोर लेन सड़क मिलेगी. पथ निर्माण विभाग ने लक्ष्य तय किया है कि अगले दो साल में राज्य के किसी भी कोने से चार घंटे में पटना पहुंचना आसान हो जाएगा.

Bihar Road Development: बिहार के लोगों को अब घर से 40 किलोमीटर की दूरी पर फोर लेन सड़क मिलेगी. पथ निर्माण विभाग ने लक्ष्य तय किया है कि अगले दो साल में राज्य के किसी भी कोने से चार घंटे में पटना पहुंचना संभव हो सके.

मंत्री की प्राथमिकता

सोमवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने पदभार संभालते ही यह प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि पथ निर्माण विभाग राज्य के विकास की रीढ़ है. उनकी प्राथमिकता रहेगी कि अगले पांच साल में एक्सप्रेस-वे और रिंग रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाए.

टेक्नोलॉजी से मॉनिटरिंग

मंत्री ने कहा कि मॉनिटरिंग सिस्टम को टेक्नोलॉजी से और मजबूत किया जाएगा. सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर और सुरक्षित सड़कें मिल सकें.

ग्रामीण और पर्यटन विकास

अगले पांच सालों में ग्रामीण इलाकों को शहरों से जोड़ने, पर्यटन स्थलों तक आसान पहुंच बनाने और औद्योगिक गलियारों को राज्य के अन्य हिस्सों से जोड़ने की योजनाओं पर तेजी से काम होगा. पुराने और खराब रास्तों का पुनर्निर्माण भी कराया जाएगा.

आधुनिक तकनीक और सुरक्षा

निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा. डिजिटल सिस्टम से गुणवत्ता की निगरानी होगी और सड़क सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-अयोध्या ध्वजारोहण समारोह: पहली तस्वीर ने बढ़ाया रोमांच; क्या है सूर्य-ॐ की खासियत?

जनता की भागीदारी

जनता की समस्याओं और सुझावों के समाधान के लिए शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म भी बनाया जाएगा. यानी आने वाले समय में बिहार की सड़कें न सिर्फ चौड़ी होंगी बल्कि सुरक्षित और आधुनिक भी होंगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital