Hameerpur Video Viral: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ स्थित बीएनवी कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई. 25 नवंबर को हुए इस आयोजन में 403 जोड़े शादी के बंधन में बंधे, जिनमें तीन मुस्लिम जोड़े भी शामिल थे. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद जब चाय-नाश्ते का काउंटर खुला, तो भीड़ बेकाबू हो गई. लोग एक-दूसरे को धक्का देकर आलू-पकौड़े, चिप्स और चाय की लूटपाट करने लगे.
मासूम का हाथ झुलसा
इस भगदड़ में एक मासूम बच्चे का हाथ गर्म चाय की केतली से झुलस गया. वीडियो (Hamirpur viral video) में दिख रहा है कि कैसे लोग पैकेट लेकर भाग रहे हैं, काउंटर के आसपास सामान बिखरा पड़ा है, और जिम्मेदार अधिकारी नदारद हैं. हैरत की बात यह है कि एक दूल्हा भी चिप्स का पैकेट लेकर भागता नजर आया, जिस पर उसकी दुल्हन हंस पड़ी.
प्रशासन की तैयारियों पर सवाल (Hameerpur RATH wedding mishap)
जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि क्षमता से अधिक भीड़ के कारण यह स्थिति पैदा हुई. 15 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे, और बार-बार एनाउंस कर कतार में रहने की अपील की जा रही थी, लेकिन भीड़ अचानक टूट पड़ी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कई जगह कार्यक्रम की व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पहले ली शरण फिर किया ‘शांति’ का हरण; US की दरियादिली, व्हाइटहाउस पर भारी; कौन है रहमानुल्लाह?
दूल्हा भी लूटा चिप्स (Viral wedding mishap Hameerpur)
इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिय पर काफी देखा और पसंद किया जा रहा है. हालांकि, कई जगहों पर ऐसे वीडियोज की आलोचना भी हो रही है. कुछ जगहों पर तो दावा किया जा रहा है कि खुद दूल्हा भी चिप्स का पैकेट लूटकर भागता हुआ नजर आया है. हालांकि, यह वीडियो प्रशासन की तैयारियों पर सवालिया निशान है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
