Bharat Express DD Free Dish

गैंगेस्टर अनमोल बिश्नोई के एनआईए रिमांड की अवधि को पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 दिनों के लिए बढ़ाया

गैंगेस्टर अनमोल बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने एनआईए रिमांड की अवधि को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया है. विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की कोर्ट ने रिमांड की अवधि को बढ़ा दिया है. एनआईए ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी.

NIA remand of gangster Anmol Bishnoi
Edited by Vaibhav Gupta

गैंगेस्टर अनमोल बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने NIA रिमांड की अवधि को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया है. विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा की कोर्ट ने रिमांड की अवधि को बढ़ा दिया है. एनआईए ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी. कोर्ट ने साफ किया कि इस मामले की सुनवाई एनआईए मुख्यालय में ही होगी.

अनमोल बिश्नोई पर 35 हत्याओ का आरोप

अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की एनआईए रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था. अनमोल बिश्नोई पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला, मुंबई के नेता बाबा सिद्धिकी के हत्या, सलमान खान के घर पर फायरिंग सहित करीब 35 हत्या, 20 अपहरण और रंगदारी मांगने का आरोपी है.

एनआईए के मुताबिक अनमोल बिश्नोई सिंडिकेट आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है. अनमोल बिश्नोई पर विदेश में बैठकर आतंकी गतिविधियों के लिए पैसे जुटाने, युवाओं की भर्ती करने का आरोप था. साथ ही बड़े लोगों की टारगेट किलिंग की साजिश रचता था और सोशल मीडिया पर इन वारदातों का प्रचार करके आतंक फैलाता था. इसे अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है. वह पिछले साल नवंबर 2024 से अमेरिका में हिरासत में था.

आतंकी सिंडिकेट को कर रहा संचालित

साल 2022 से फरार चल रहा अनमोल अमेरिका में रहते हुए अपने जेल में बंद भाई लॉरेंस बिश्नोई के आतंकी सिंडिकेट को संचालित कर रहा था. प्रत्यर्पण के बाद वह इस गिरोह से जुड़े मामले में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी बन गया है. अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने 18 नवंबर को बाबा सिद्धिकी हत्याकांड के शिकायतकर्ता जीशान सिद्दीकी को ईमेल भेजकर डिपोर्टेशन की पुष्टि की थी.

एनआईए ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. अभी तक के एनआईए जांच में पाया गया कि 2020 से 2023 के बीच अनमोल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के.इशारे पर भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया है. पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाला अनमोल नेपाल, दुबई और केन्या के रास्ते अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भागा था.

ये भी पढें: यासीन मलिक को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आदेश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read