Team India T20I Squad: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड घोषित कर दिया है. यह ऐलान रायपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान किया गया. इस स्क्वॉड में सबसे बड़ी खबर है शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी, जबकि रिंकू सिंह को इस सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है.
शुभमन गिल की वापसी
शुभमन गिल को इस सीरीज में उप-कप्तान बनाया गया है, लेकिन उनकी खेली जाने वाली स्थिति पूरी तरह फिटनेस पर निर्भर करेगी. गिल को पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, जिससे वह टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर रहे. हाल ही में उनकी रिकवरी पूरी हुई और सेलेक्टर्स ने उन्हें स्क्वॉड में बनाए रखने का फैसला किया.
हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी
दो महीने बाद टीम इंडिया में लौट रहे हार्दिक पंड्या भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे. पिछला मैच उन्होंने एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले खेला था, उसके बाद चोट के कारण बाहर थे. हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने अपनी फिटनेस साबित की.
ये भी पढ़ें- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आमने सामने होंगे वैभव सूर्यवंशी और अर्जुन तेंदुलकर
रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी बाहर
सेलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए टी20 स्क्वॉड को इस सीरीज के लिए भी बनाए रखा है. केवल मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम से बाहर किया गया है. रिंकू को इस साल केवल 5 टी20 मैचों में प्लेइंग-11 का मौका मिला था, जिसमें सिर्फ तीन मैचों में बल्लेबाजी करने का अवसर मिला. इसी तरह, नीतीश कुमार रेड्डी को भी इस दौरे से बाहर रखा गया है.
टीम इंडिया का पूरा स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



