Bharat Express DD Free Dish

न 1, न 2… क्रिकेट जगत के इन 5 खिलाड़ियों का जन्मदिन आज, एक को BCCI ने नहीं दी बधाई, मच गया बवाल

6 दिसंबर क्रिकेट जगत के लिए खास दिन रहा. भारत के पांच जाने-माने खिलाड़ियों का जन्मदिन एक ही तारीख को पड़ता है, लेकिन BCCI द्वारा एक खिलाड़ी को शुभकामना न देने से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और फैंस ने नाराज़गी जताई.

BCCI Controversy karun nair

BCCI Controversy: टीम इंडिया आज छह दिसंबर को विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा वनडे खेलने उतरेगी. सीरीज का फैसला इसी मैच से होना है, इसलिए टीम का फोकस जीत पर तो है ही, साथ ही ड्रेसिंग रूम में भी एक खास वजह से खुशी का माहौल है. आज भारतीय टीम के दो मुख्य खिलाड़ी, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा अपना जन्मदिन मना रहे हैं. टीम की कोशिश होगी कि यह मुकाबला जीतकर दोनों को एक यादगार ‘बर्थडे गिफ्ट’ दिया जाए.

आज भारत के पांच क्रिकेटरों का जन्मदिन

दिलचस्प बात यह है कि आज सिर्फ ये दो खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के तीन और बड़े नाम भी अपना जन्मदिन मना रहे हैं. हालांकि ये तीनों फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान हमेशा चर्चा में रहता है. आर पी सिंह, भारत की पहली टी20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो और मौजूदा सेलेक्शन कमेटी के सदस्य का भी आज जन्मदिन है.

इसके अलावा करुण नायर, अपने पहले ही टेस्ट शतक को तिहरे में बदलने वाले भारत के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज. हालांकि लंबे समय से टीम से बाहर रहने के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. वहीं श्रेयस अय्यर, वनडे टीम के नए उप-कप्तान, जो इस वक्त चोट से उबर रहे हैं. ये तीनों खिलाड़ी भा आप अपना जन्मदिन मना रहे हैं. यानी आज के दिन को भारतीय क्रिकेट का “बर्थडे स्पेशल” कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा.

BCCI की एक गलती ने बढ़ाया विवाद

हालांकि इस खुशी के बीच BCCI की एक पोस्ट ने फैंस के बीच नाराजगी बढ़ा दी. भारतीय बोर्ड ने सोशल मीडिया पर चार खिलाड़ियों- बुमराह, जडेजा, अय्यर और आर पी सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, लेकिन करुण नायर का नाम गायब था.

इसके बाद सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई. फैंस ने BCCI को टैग करते हुए पूछा कि भारत के लिए तिहरा शतक जमाने वाले खिलाड़ी को नजरअंदाज करना आखिर किस तर्क के आधार पर सही है? कई यूजर्स ने लिखा कि “हर खिलाड़ी बराबर है” यह दावा सिर्फ बातें हैं, क्योंकि बर्थडे पोस्ट में नाम देखकर यूजर्स को पक्षपात साफ दिख रहा है.

ये भी पढ़ें- भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला आज, क्या रोहित और विराट जीता पाएंगे सीरीज?

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का भी आज जन्मदिन

6 दिसंबर सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए ही खास नहीं है. दुनिया के कई बड़े क्रिकेटर भी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं.

  • इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ
  • जिम्बाब्वे के स्टार सीन इरवाइन
  • न्यूजीलैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स
  • आयरलैंड के प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैरी टेक्टर

इन सभी को मिलाकर एक शानदार अंतरराष्ट्रीय टीम बनाई जा सकती है, ऐसी टीम जिसे देखकर कोई भी क्रिकेट फैन उत्साहित हो जाए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read