Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एनडीए बैठक में बोले पीएम मोदी: देश रिफॉर्म एक्सप्रेस के दौर में, नागरिक हैं केंद्र में…, रोजमर्रा की मुश्किलें दूर करना हमारी प्राथमिकता

एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि देश सुधार एक्सप्रेस के दौर में है, जहां सुधार नागरिक-केंद्रित तरीके से तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कागजी कार्यवाही कम करने, 30-40 पृष्ठों वाले फॉर्म खत्म करने और लोगों के जीवन को आसान बनाने पर जोर दिया.

PM Modi, India enters the Reform Express era

मंगलावर (9 दिसंबर) को एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने इस मीटिंग का नेतृत्व किया. यह बैठक संसद भवन परिसर में आयोजित हुई. पीएम मोदी ने कहा की देश अब सुधार एक्सप्रेस (Reform Express) के दौर में है, जहां सुधार तेजी से और स्पष्ट इरादे से हो रहे हैं.

नागरिकों के लिए बड़ी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने NDA बैठक में जोर देकर कहा कि सरकार के सुधार पूरी तरह से नागरिक-केंद्रित हैं, न कि केवल आर्थिक या राजस्व-केंद्रित. इसका लक्ष्य लोगों की रोजमर्रा की मुश्किलों को दूर करना है ताकि वे अपनी पूरी क्षमता से विकास कर सकें. प्रधानमंत्री ने सांसदों से आम लोगों की वास्तविक समस्याओं को सक्रिय रूप से साझा करने का आग्रह किया, ताकि सुधार एक्सप्रेस हर घर तक पहुंच सके और रोजमर्रा की मुश्किलों को दूर कर सके.

कागजात की झंझट खत्म- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह 30-40 पृष्ठों के फॉर्म और अनावश्यक कागजात की संस्कृति को समाप्त करना चाहते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें नागरिकों के द्वार पर सेवाएं प्रदान करनी होंगी और बार-बार डेटा जमा करने की जरूरत को खत्म करना होगा.


ये भी पढ़ें: ‘बिहार के बाद अब बंगाल की बारी’, NDA की बैठक में पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र


मोदी सरकार की प्राथमिकता को दोहराया

प्रधानमंत्री मोदी ने याद दिलाया कि सरकार ने स्व-प्रमाणन की अनुमति देकर नागरिकों पर भरोसा किया है, और इस भरोसे का दुरुपयोग किए बिना 10 वर्षों तक सफलतापूर्वक काम किया है. प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि जीवन की सुगमता और व्यापार करने में आसानी, दोनों ही मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital