Urdu Conclave 2026

शहीद दिवस पर असम आंदोलन के शहीदों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

शहीद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम आंदोलन के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम आंदोलन को भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया.

PM Modi

शहीद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम आंदोलन के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम आंदोलन को भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया. इसके साथ ही PM Modi ने स्वतंत्रता सेनानी सी. राजगोपालाचारी के जयंती के अवसर पर उन्हें और देश के प्रति उनके योगदान को भी याद किया.

आंदोलन हमारे इतिहास का अहम हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम आंदोलन में भाग लेने वालों की बहादुरी को याद करते  हुए अपने ट्विट में लिखा कि आज, हम उन सभी महान व्यक्तियों के साहस को नमन करते हैं जिन्होंने असम आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई. यह आंदोलन हमारे इतिहास का एक अहम हिस्सा रहेगा.

उन्होंने दोहराते हुए आगे कहा, ‘असम की संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ हम राज्य के व्यापक विकास के लिए आंदोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

सी. राजगोपालाचारी को भी याद

इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारत के पूर्व गृह मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी सी. राजगोपालाचारी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा, स्वतंत्रता सेनानी, विचारक, बुद्धिजीवी, राजनेता… ये कुछ शब्द हैं जो श्री सी. राजगोपालाचारी को याद करते समय मन में आते हैं. उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि. वे 20वीं सदी के सबसे प्रखर मस्तिष्कों में से एक थे, जो मूल्य निर्माण और मानव गरिमा को बनाए रखने में विश्वास रखते थे. हमारा राष्ट्र उनके अमिट योगदानों को कृतज्ञता के साथ स्मरण करता है.

इसके अलावा पीएम मोदी ने अपने इस पोस्ट के साथ सी. राजगोपालाचारी के युवावस्था और उनके कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्ति का अधिसूचना-पत्र की तस्वीर को भी साझा किया. साथ ही, 1920 के दशक के स्वयंसेवकों के साथ उनकी एक तस्वीर और ‘यंग इंडिया’ के 1922 के संस्करण की प्रति को भी शेयर किया.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दी सी राजगोपालाचारी को श्रद्धांजलि, देश के लिए योगदान को किया याद

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read