Virat Anushka Meet Premanand Maharaj: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर आध्यात्मिक राह पर नजर आए. दोनों हाल ही में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. इस मुलाकात का एक वीडियो प्रेमानंद जी महाराज के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया गया है, जो अब तेजी से चर्चा में है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का और विराट जमीन पर बैठे हुए, हाथ जोड़कर पूरी श्रद्धा के साथ प्रेमानंद जी महाराज की बातें सुन रहे हैं. दोनों के चेहरे पर शांति और विनम्रता साफ झलक रही है. संत प्रेमानंद जी महाराज ने इस दौरान उन्हें जीवन और कर्म से जुड़ी गहरी सीख दी.
“अपने काम को भगवान की सेवा समझिए”
वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज अनुष्का और विराट से कहते हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जो भी काम कर रहे हैं, उसे भगवान की सेवा मानकर करें. उन्होंने कहा,
“अपने कार्यक्षेत्र को भगवान की सेवा समझिए. गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और खूब नाम जप कीजिए. जब इंसान को अपने असली पिता, यानी परमात्मा को देखने की सच्ची चाह हो जाती है, तो बाकी सुख अपने आप उसके चरणों में आ जाते हैं.”
उनकी यह बातें न सिर्फ अनुष्का और विराट के लिए, बल्कि वीडियो देखने वाले लाखों लोगों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही हैं.
Virat Kohli और Anushka Sharma मिलने आए पूज्य महाराज जी से pic.twitter.com/ND93dlFdwu
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) December 16, 2025
इस साल तीसरी बार की मुलाकात
गौर करने वाली बात यह है कि यह साल 2025 में अनुष्का और विराट की तीसरी मुलाकात है. दोनों इससे पहले भी प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम श्री हित राधा केली कुंज, वराह घाट, वृंदावन में दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं. साफ है कि आध्यात्मिक जीवन दोनों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है.
इन दिनों लंदन में ज्यादा वक्त बिता रहे Virat-Anushka
अनुष्का और विराट इस साल ज्यादातर समय लंदन में रह रहे हैं. अनुष्का को जून के बाद से भारत में सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया, जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. दोनों अपने बच्चों के साथ शांत और निजी जिंदगी जीना पसंद कर रहे हैं. अनुष्का और विराट दो बच्चों के माता-पिता हैं. उनकी बेटी का नाम वामिका और बेटे का नाम अकाय है.
फिल्मों से दूर हैं अनुष्का
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग जरूर की, लेकिन फिलहाल यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है और इसे ठंडे बस्ते में डाला जा चुका है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 Auction से पहले BCCI ने किया बड़ा बदलाव, 10 नए खिलाड़ी शामिल, फ्रेंचाइजियां हैंरान
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


