Bharat Express DD Free Dish

राजस्थान में मस्जिद के बाहर बवाल! चौमू में पुलिस पर पथराव, क्या है विवाद का कारण?

Clash in Rajasthan: राजस्थान के चौमू में एक मस्जिद के बाहर बवाल हो गया है. घटना के बाद इंटरनेट सर्विस कुछ समय के लिए बंद कर दी गई हैं.

Rajasthan Stone pelting on police in Chomu

Clash in Rajasthan: राजस्थान की राजधानी जयपुर के नजदीकी कस्बे चौमू में बीती रात माहौल तनावपूर्ण हो गया. बस स्टैंड के पास स्थित एक मस्जिद के बाहर रखे पत्थरों को हटाने को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नौबत पथराव तक आ गई. हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में 26 दिसंबर की सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर की सुबह 7 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

45 साल पुराने पत्थर और जाम का झाम जानकारी के मुताबिक, मस्जिद के बाहर ये पत्थर करीब 45 साल से पड़े हुए थे. सड़क किनारे होने के कारण यहां अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या होती थी, जिसे लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं.

  • समस्या के समाधान के लिए गुरुवार को प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी.
  • सहमति बनी थी कि पत्थरों को हटाकर वहां लोहे की रेलिंग लगा दी जाएगी ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके.

आधी रात को क्यों भड़की हिंसा?

शुक्रवार तड़के जब प्रशासन की टीम सहमति के आधार पर पत्थरों को हटाने पहुंची, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते बहसबाजी हिंसा में बदल गई.

  • विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव शुरू कर दिया.
  • इस हमले में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है.

ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें..! आज से ट्रेनों में सफर महंगा, कुछ यात्रियों को छूट; जेब पर कितना पड़ेगा असर?

पुलिस का एक्शन और इंटरनेट बैन

भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और सीनियर अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. पथराव करने वाले उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे के लिए नेटबंदी लागू कर दी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read