Urdu Conclave 2026

2026 में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की कैसी रहेगी किस्मत?

Rahul Gandhi & Priyanka Gandhi Astrology: ज्योतिषियों के अनुसार राहुल गांधी की कुंडली मजबूत है और 2032 के बाद उनका राजयोग सक्रिय होगा. वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा को इंटेलिजेंट माना जाता है, लेकिन सितारों की स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं है.

Rahul Gandhi & Priyanka Gandhi Astrology: राहुल गांधी की कुंडली को लेकर ज्योतिषियों का मानना है कि वह बेहद मजबूत है. जन्म से ही उन्हें सोने की चम्मच मिली और उनके पूर्वजों ने देश पर राज किया. यही वजह है कि आज भी वह विपक्ष के नेता के तौर पर अहम भूमिका निभा रहे हैं.

राहु दशम और राजयोग का असर

कुंडली के अनुसार राहुल गांधी का राहु दशम भाव में है, जिसे ‘राहु दस में दुनिया बस में’ कहा जाता है. इसका मतलब है कि उनके जीवन में राजयोग हमेशा बना रहेगा. हालांकि, ज्योतिषीय दृष्टि से 2032 तक उनके लिए कोई बड़ा स्कोप नहीं दिखता.

2032 के बाद बदलेंगे हालात

विशेषज्ञों का कहना है कि 2032 के बाद राहुल गांधी की स्थिति बेहतर होगी. उस समय उनके जीवन से नेगलिजेंस और रिजेक्शन दोनों खत्म हो जाएंगे. इसके बाद वह किसी बड़े पद पर पहुंच सकते हैं और अपनी सरकार वापस लाने में कामयाब हो सकते हैं.

राहु की महादशा का प्रभाव

2032 के बाद राहु की महादशा शुरू होगी. ज्योतिष में कहा जाता है कि “राहु जिसे ताड़े उसे कौन मारे, जिसे राहु मारे उसे कौन ताड़े.” यानी राहु की दशा में राहुल गांधी का राजयोग पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा.

2026 में क्या?

2026 में राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर अपनी भूमिका निभाते रहेंगे. हालांकि, उनके लिए बड़ा राजनीतिक अवसर अभी दूर है. कुंडली के हिसाब से आने वाले वर्षों में उनकी स्थिति मजबूत होगी और 2032 के बाद उनका राजनीतिक सफर नई दिशा ले सकता है.

2026 में प्रियंका गांधी वाड्रा की कैसी रहेगी भूमिका?

प्रियंका गांधी वाड्रा का भविष्य अच्छा माना जा रहा है लेकिन उनके सितारे पूरी तरह से अनुकूल नहीं हैं. यही वजह है कि उनकी क्षमता और बुद्धिमत्ता के बावजूद वह अपनी बात को उतनी मजबूती से नहीं रख पातीं.

कांग्रेस के लिए उम्मीद

गांधी परिवार में प्रियंका गांधी को काफी इंटेलिजेंट माना जाता है. अगर पार्टी उन्हें आगे लाती है तो कांग्रेस को बड़ा फायदा हो सकता है. उनके नेतृत्व में पार्टी संभल सकती है और नई ऊर्जा पा सकती है.

ये भी पढ़ें-अमित शाह की कुंडली में ‘2026’ का महायोग; बुध-सूर्य की जुगलबंदी करेगी बड़ा धमाका, फिर होगा 370 जैसा कोई ऐतिहासिक फैसला?

हालांकि, सितारों की स्थिति के कारण पार्टी में उनकी बात को उतनी अहमियत नहीं दी जा रही है. यही वजह है कि उनकी भूमिका सीमित हो जाती है लेकिन अगर कांग्रेस उन्हें मजबूत तरीके से आगे बढ़ाती है तो 2026 में पार्टी के लिए यह बड़ा मोड़ साबित हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read