Bharat Express DD Free Dish

पेरू के ‘माचू पिचू’ में भीषण ट्रेन हादसा! दो ट्रेनों की आमने-सामने की भिड़ंत, विदेशी पर्यटकों सहित 40 लोग घायल

Peru Train Accident: दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में दो ट्रेन आपस में टकरा गईं. जिसमें 1 व्यक्ति की मौत और करीब 40 लोग घायल हो गए. घायलों में विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं.

Peru Train Accident

Peru Train Accident: दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में दो ट्रेन आपस में टकरा गईं. जिसमें 1 व्यक्ति की मौत और करीब 40 लोग घायल हो गए. घायलों में विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. फिलहाल घटना किस वजह से हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.

जानकारी के मुताबिक यह हादसा पेरू के प्रमुख पर्यटन शहर इंका गढ़ के लिए माचू पिचू के बीच दौड़ने वाली लाइन पर हुआ. समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक दोनों ट्रेनों में से एक ट्रेन का कंडक्टर था. अधिकारी घायल यात्रियों की पहचान में जुटे हुए हैं. घायलों में कई विदेशी पर्यटक भी हैं.

ये घटना सुदूर एंडियन क्षेत्र में स्थित है. जहां पहुंचने के लिए प्रॉपर सड़क तक नहीं है. पेरू के पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइट इंका गढ़ को 1983 में विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था. इसके प्राचीन किलेदार परिसर में हर दिन लगभग 5 हजार पर्यटक देखने आते हैं.

इस घटना के संबंध में वायरल हो रहे वीडियो में कई घायल ट्रेन के पटरियों के बगल में लेटे दिख रहे हैं. पास में दो क्षतिग्रस्त इंजन भी दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- हादी की हत्या या सियासी साजिश? मुख्य आरोपी फैसल मसूद का दावा- जमात ने ही अपने ‘प्रोडक्ट’ को मार डाला

कब हुआ हादसा?

एंडीज पहाड़ों पर मौजूद ऐतिहासिक किले को देखने के लिए पर्यटक बस और ट्रेनों से पहुंचते हैं. पेरू रेल के द्वारा संचालित ट्रेन ओलांटायटाम्बो शहर से माचू पिचू के लिए निकली थी. सिंगल ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेन दोपहर के भोजन के समय विपरित दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन से सीधी टकरा गई. इस हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

कब हुआ माचू पिचू का निर्माण?

पेरू के मशहूर दार्शनिक स्थल माचू पिचू का निर्माण 15वीं शताब्दी में हुआ था. इसको इंका शासक पचाक्यूटेक ने बनवाया था. लगभग 2500 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह शहर वास्तुकला और इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read