MS Dhoni Thailand Vacation: पूरी दुनिया इस वक्त 2026 के स्वागत के जश्न में डूबी हुई है. आतिशबाजी, संगीत और अपनों के साथ खुशियां बांटने का दौर जारी है. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक बस एक ही नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है- ‘कैप्टन कूल’ यानी महेंद्र सिंह धोनी.
जहां हर कोई जानना चाहता था कि माही अपना नया साल कहां मना रहे हैं, वहीं अब उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्होंने फैंस का दिन बना दिया है.
फुकेट के बीच पर धोनी का फैमिली टाइम
महेंद्र सिंह धोनी अपनी सादगी और प्राइवेसी के लिए जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने नए साल के शोर-शराबे से दूर थाईलैंड की खूबसूरत वादियों को चुना. धोनी अपनी पत्नी साक्षी और प्यारी बेटी जीवा के साथ थाईलैंड के ‘फुकेट’ में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं.
साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां साझा की हैं, जिसमें पूरा परिवार बेहद रिलैक्स्ड और खुश नजर आ रहा है. फुकेट के खूबसूरत बीच और ढलते सूरज के साथ धोनी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
सोशल मीडिया पर छाईं माही की तस्वीरें
जैसे ही साक्षी ने इन तस्वीरों को पोस्ट किया, कमेंट्स की बाढ़ आ गई. फैंस अपने चहेते क्रिकेटर को परिवार के साथ मुस्कुराते देख बेहद खुश हैं. तस्वीरों में धोनी का वही पुराना ‘कूल’ अंदाज दिख रहा है, जो मैदान पर उनके शांत स्वभाव की याद दिलाता है.
क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी फैमिली को पूरा वक्त देना धोनी की हमेशा से प्राथमिकता रही है, और 2026 की यह शुरुआत भी उन्होंने उसी खास अंदाज में की है.
ये भी पढ़ें- ‘सूर्या मुझे खूब मैसेज करते थे’, एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका!
क्या इस धोनी लेंगे रिटायरमेंट?
लेकिन इस जश्न के बीच एक सवाल जो हर क्रिकेट प्रेमी के जहन में कौंध रहा है, वो है- “क्या ये धोनी का आखिरी साल है?”. साल 2026 धोनी और उनके करोड़ों फैंस के लिए इमोशनल होने वाला है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी आईपीएल सीजन धोनी के करियर का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है.
हर साल की तरह इस बार भी संन्यास की अटकलें तेज हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा गंभीर लग रहा है. अगर धोनी इस साल आईपीएल के बाद संन्यास का आधिकारिक ऐलान करते हैं, तो यह भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


