India GDP Growth Forecast: मजबूत नीतिगत सुधारों और बढ़ते उपभोग के चलते भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है. इसी को देखते हुए बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी (GDP) वृद्धि दर का अनुमान 7.6 प्रतिशत कर दिया है. पहले यह अनुमान 7 प्रतिशत था. वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भी अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया गया है.
आर्थिक गतिविधियों में सुधार
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत से मिले नए आर्थिक आंकड़े दिखाते हैं कि 2025 के अंत तक आर्थिक गतिविधियों में सुधार हुआ है. इसी वजह से जीडीपी (GDP) ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाया गया है. दूसरी तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था ने 8.2 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की थी, जो उम्मीद से ज्यादा थी. इसके बाद 2025-26 के लिए विकास दर को लेकर अनुमान और मजबूत हुए हैं.
RBI का अनुमान और नीतिगत फैसले
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी जीडीपी (GDP) ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले समय में सरकारी नीतियों का समर्थन भारत की आर्थिक वृद्धि में अहम भूमिका निभाएगा. आरबीआई (RBI) ने गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व में 2025 में कई बार ब्याज दरों में कटौती की, जिससे कारोबार और निवेश को बढ़ावा मिला और अर्थव्यवस्था की रफ्तार बनी रही.
खपत और निवेश में तेजी
ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि देश में खपत और खर्च बढ़ा है. ईंधन की खपत, गाड़ियों की बिक्री और कर्ज की बढ़ोतरी जैसे संकेतक नवंबर और दिसंबर में तेज हुए हैं. इससे साफ है कि आर्थिक मजबूती बनी हुई है.
ये भी पढ़ें-
नई जीडीपी और महंगाई शृंखला
सरकार जल्द ही नई जीडीपी शृंखला और महंगाई की नई शृंखला जारी करने वाली है. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के पुराने आंकड़ों को भी नए तरीके से पेश किया जाएगा, ताकि तुलना आसान हो सके. हालांकि, सरकार का मानना है कि नए आंकड़े आने के बाद भी जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



