Bharat Express DD Free Dish

जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे गब्बर, कौन हैं सोफी शाइन जिनके साथ जीने-मरने की कसम खाएंगे धवन?

Shikhar Dhawan Wedding: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन फरवरी में आयरिश दोस्त सोफी शाइन से शादी करने जा रहे हैं. उनकी मजेदार इंस्टाग्राम रील युज्वेंद्र चहल के साथ वायरल हो रही है, जिसे 12 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

Shikhar Dhawan Wedding: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन, उनकी आयरिश दोस्त सोफी शाइन और स्पिनर युज्वेंद्र चहल का एक मजेदार रील इंस्टाग्राम पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 12 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. रील में शिखर धवन चहल को संतरे की फांक खिलाते हुए कहते हैं,

“तेरी शादी भी करवा देंगे बेटा, पहले मेरी शादी तो हो जाए!” जब युज़ी मज़ाक में पूछते हैं, “पापा आपकी शादी?” तो शिखर सोफी का परिचय कराते हुए कहते हैं, “ये है तेरी तीसरी मम्मी.”

कब बजेगी शहनाई?

शिखर धवन अपनी जिंदगी को बेहद खुले अंदाज में जीते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें अच्छा लगता है जब उनकी रील देखकर लोग खुश होते हैं. उनकी कुछ रील्स को 50 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है. अब फरवरी के तीसरे सप्ताह में दिल्ली-NCR में उनकी शादी की शहनाई बजने वाली है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

विराट और बॉलीवुड से उम्मीदें

शिखर धवन ने हाल ही में अपनी आत्मकथा The One: Cricket, My Life and More लॉन्च की. उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड में कोई रोल मिलता है तो वे उसके लिए भी तैयार हैं. इस दौरान उन्होंने विराट कोहली से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने की उम्मीद जताई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और अबू धाबी की एक कंपनी में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम करती हैं. उनका जन्म जून 1990 में लिमरिक में हुआ था. उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. शिखर और सोफी पिछले साल से ही सोशल मीडिया और क्रिकेट इवेंट्स में साथ नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soph (@sophieshine93)

शिखर का नया अध्याय

शिखर की पहली शादी आएशा मुखर्जी से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा भी है. तलाक के बाद शिखर ने अपनी जिंदगी में नया अध्याय शुरू किया है और अब बेहद खुश नजर आते हैं. वे बिंदास अंदाज में सबके सामने आते हैं और पुरानी बातों को पीछे छोड़ चुके हैं.

ये भी पढे़ं-देश के बड़े हिस्से में भीषण ठंड और घना कोहरा, इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD ने जारी की चेतावनी

शादी की तैयारियां जोरों पर

फरवरी में होने वाली इस भव्य शादी के लिए क्रिकेट और बॉलीवुड जगत से कई हस्तियों को न्योता दिया गया है. शिखर खुद तैयारियों पर नजर रख रहे हैं ताकि कोई कमी न रह जाए. सोफी अब शिखर धवन फाउंडेशन की प्रमुख भी हैं, जो दा वन स्पोर्ट्स की परोपकारी शाखा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read