रिपोर्ट- नीरज त्यागी
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार (06 जनवरी) सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच एक मुठभेड़ हुई है. बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में विज्ञान रोड पर संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे थे.
इस दौरान एक बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद घेराबंदी करते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश गुलजार मामा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश के एक अन्य साथी नसीम को भी कॉम्बिंग के दौरान जंगल से गिरफ्तार किया है.
इनामी बदमाश लगा हाथ
घटना के बाद पुलिस ने घायल बदमाश गुलजार माम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. बता दें कि घायल बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है. अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस ने इन बदमाशों के पास से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल दो तमंचे और कुछ कारतूस भी बरामद की है. बताया जा रहा है कि पुलिस गिरफ्त में ये दोनों बदमाश अंतरराज्य चोर है जिन पर विभिन्न राज्यों में चार दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज है. आपको बता दें कि सोमवार देर रात भी नई मंडी कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने दी जानकारी
इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि थाना बुढ़ाना के चौकी इंचार्ज घड़ी सिखावत चौकी इंचार्ज ऊतावली और चौकी इंचार्ज उमरपुर द्वारा विज्ञाना कट पर चेकिंग की जा रही थी. एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये. उनको रोकने का इशारा किया तो है पीछे मुड़कर भागने लगे. भागते समय उनको ललकारा गया वह गन्ने के खेत में जाकर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की जिसमें पुलिस वालों ने अपने बचाव में फायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति के दोनों पैर में गोली लगी है. तथा एक व्यक्ति जो गन्ने के खेत में छिपा हुआ है उसे कांबिंग द्वारा उसको भी पुलिस हिरासत में लिया गया है. घायल अवस्था में जो अधिक था. उस अभियुक्त को सीएचसी बुढ़ाना भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: पहले गाड़ी, फिर खाट… फिर भी नहीं बची जान, मध्य प्रदेश का ट्रैफिक जाम बना जानलेवा
शुरुआती पूछताछ में मालूम हुआ है. उसका नाम गुलजार मामा जो थाना खतौली से वांछित है. 25000 का इनामी है. साथ ही साथ वह वहां का हिस्ट्रीशीटर भी है. उसके विरुद्ध चार दर्जन मुकदमे है जो अंतरराज्य चोर है.हर प्रांत में, हर जनपद में उसने चोरी की है यहां तक की उत्तराखंड में भी उसने चोरी की है. जो दूसरा अभियुक्त पकड़ा गया है. नसीम मेरठ का रोहटा क्षेत्र का रहने वाला उसके विरुद्ध भी एक दर्जन मुकदमे कायम है. वैधानिक आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

आरोपियों के पास से एक स्प्लेंडर बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है दोनों अभियुक्त से दो तमंचे 315 बोर बरामद हुए हैं. दो खोखा कारतूस और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



