Mani Shankar Aiyar statement on pakistan: कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर (Mani Shankar Aiyar) का एक वीडियो सामने आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. अपने वीडियों में मणिशंकर अय्यर ने केंद्र की भाजपा सरकार को सलाह देते हुए कहा कि भारत को ऑपरेशन सिंदूर को खत्म कर देना चाहिए और पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने के लिए बातचीत करनी चाहिए. इस बयान पर बीजेपी (BJP) ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को खरी-खोटी सुना दी.
बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस (Congress) हमेशा पाकिस्तान और आतंकवादियों के साथ खड़ी रही है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने INC का मतलब बताते हुए उसे ‘इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’ करार दिया.
बीजेपी ने क्या कहा?
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर पर पलटवा करते हुए कहा, “कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान और आतंकवादियों के साथ खड़ी रही है. कांग्रेस की एक ही पहचान है, पाकिस्तान की प्रशंसा करना और भारतीय सेना का अपमान करना. गांधी परिवार के सबसे भरोसेमंद लोगों में गिने जाने वाले मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर को रोककर पाकिस्तान के साथ निर्बाध बातचीत शुरू की जानी चाहिए.”
Delhi: BJP National Spokesperson Shehzad Poonawalla says, “Congress has always stood with Pakistan and with terrorists. The one identity of Congress is praising Pakistan and insulting the Indian Army. Mani Shankar Aiyar, considered one of the most trusted people of the Gandhi… pic.twitter.com/CEAqcXF0Wo
— IANS (@ians_india) January 11, 2026
INC= ‘इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस को घेरा. उन्होंने लिखा, “गांधी-वाड्रा परिवार के प्रमुख दरबारी मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि भारत को ऑपरेशन सिंदूर समाप्त करना चाहिए. पाकिस्तान के साथ निर्बाध बातचीत शुरू करनी चाहिए.” इसके बाद पूनवाला ने कांग्रेस पार्टी को INC यानी ‘इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’ बताया.
First family retainer of Gandhi Vadra family Mani Shankar Aiyar says :
1) India should end Operation Sindoor
2) Start uninterrupted Dialogue with Pakistan
INC means Islamabad National Congress
They always give Pakistan a clean chit
Advocate no action on Pak for terrorCong… pic.twitter.com/8HrvVq2x9C
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) January 11, 2026
“पाकिस्तान मेरा भाईजान”- शहजाद पूनावाल
शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पार्टी भारतीय सेना पर भी सवाल खड़े करती है और हमेशा पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कोशिश करती है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई का विरोध करती रही है. पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा “पाकिस्तान मेरा भाईजान और सेना का करो अपमान” जैसा रहा है.
ये भी पढ़ें: मतभेद भुलाकर पर्यटन मंत्री ने छुए पूर्व डिप्टी सीएम के पैर, छत्तीसगढ़ में पेश हुई राजनीतिक संस्कार की बड़ी मिशाल
पाक से सरकार खुद संवाद कर रही- कांग्रेस नेता
कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद राशिद अल्वी ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हाल ही में बांग्लादेश दौरे के दौरान खुद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान के प्रतिनिधियों से मुलाकात और बातचीत की थी. अल्वी ने सवाल उठाया कि जब सरकार खुद पाकिस्तान से संवाद कर रही है, तो मणिशंकर अय्यर के सुझाव पर इतना हंगामा क्यों किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार बताना चाहिए उस बातचीत में क्या हुआ.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



