Urdu Conclave 2026

Happy Lohri 2026 Wishes: खुशियों की लोहड़ी पर आज अपनों को भेजें ये खास संदेश और सोशल मीडिया पर लगाएं स्टेटस

देशभर में आज लोहड़ी का त्यौहार पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. पवित्र अग्नि, ढोल की थाप और मूंगफली-रेवड़ी की मिठास के बीच अपनों को बधाई देने के लिए हम लाए हैं 20 से भी ज्यादा चुनिंदा संदेश और स्टेटस, जिन्हें आप सीधे शेयर कर सकते हैं.

Happy Lohri 2026 Wishes

Happy Lohri 2026 Wishes: आज पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी का पावन पर्व मनाया जा रहा है. विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान माना जाने वाला यह त्यौहार अब सरहदों को पार कर देश के कोने-कोने में अपनी चमक बिखेर रहा है.

लोहड़ी की शाम का नजारा बेहद मनमोहक होता है, जब लोग पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर उसके चारों ओर परिक्रमा करते हैं और ‘लोहड़ी मैया’ से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं. अग्नि में रेवड़ी, मूंगफली और पॉपकॉर्न अर्पित कर खुशियां बांटी जाती हैं.

इस उमंग भरे अवसर पर यदि आप भी अपने मित्रों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को खास अंदाज़ में बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं चुनिंदा लोहड़ी संदेश. इन संदेशों को आप न केवल पर्सनली भेज सकते हैं, बल्कि अपने WhatsApp और Instagram स्टेटस पर भी लगा सकते हैं.

इन संदेशों से दें अपनो को बधाई (Happy Lohri 2026 Wishes)

  1. मूंगफली की खुशबू और गुड़ की मिठास, मक्के की रोटी और सरसों का साग, दिल की खुशी और अपनों का प्यार… मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार!
  2. लोहड़ी की आग आपके दुखों को जला दे और उसकी रोशनी आपके जीवन को खुशियों से भर दे. आपको और आपके परिवार को लोहड़ी की लख-लख बधाइयां!
  3. भांगड़ा पा लो, गिद्दा पा लो, आज है लोहड़ी आई… साथ मिलकर खुशियां मनाओ, रब ने दी है सुखों की परछाई. हैप्पी लोहड़ी!
  4. जैसे-जैसे लोहड़ी की आग दहके, वैसे-वैसे आपके सारे गम मिट जाएं. इस पावन अग्नि की चमक आपके जीवन को नई ऊर्जा दे. लोहड़ी मुबारक!
  5. पॉपकॉर्न की खुशबू, मूंगफली की बहार, लोहड़ी का त्यौहार आने को तैयार… थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार, मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार.
  6. लोहड़ी का यह त्यौहार आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए. गन्ने के रस की तरह आपकी जिंदगी में भी मिठास बनी रहे. हैप्पी लोहड़ी!
  7. सुंदर मुंदरिये हो! तेरा कौन विचारा हो! लोहड़ी की इस अग्नि में आपकी सभी चिंताएं स्वाहा हो जाएं. सपरिवार लोहड़ी की शुभकामनाएं!
  8. नई फसल, नई उम्मीद और नया उत्साह… लोहड़ी का यह प्रकाश आपके करियर और घर में नई तरक्की लेकर आए. लोहड़ी की बधाई!
  9. मीठे गुड़ में मिल गया तिल, उड़ीं पतंगें और खिल गया दिल… हर दिन सुख और हर रात शांति हो, आपके लिए लोहड़ी का दिन ऐसी ही सौगात हो!
  10. दुल्हन की तरह सजी है धरती, खुशियों का है आगाज़, आप सबको मुबारक हो लोहड़ी का प्यारा त्यौहार.

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti Kab Hai: 14 या 15 कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read