Bharat Express DD Free Dish

शाहिद कपूर की ‘O Romeo’ पर मंडराया कानूनी संकट, गैंगस्टर की बेटी ने थमाया 2 करोड़ का नोटिस, रिलीज रोकने की मांग

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ कानूनी विवाद में फंसी. गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म मेकर्स को 2 करोड़ का नोटिस भेजा और नकारात्मक छवि दिखाने का आरोप लगाया.

O Romeo Legal Trouble, O Romeo, Shahid Kapoor, Bollywood

O Romeo Legal Trouble: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और सुपरस्टार शाहिद कपूर की जोड़ी जब भी साथ आती है, तो कुछ बड़ा धमाका तय माना जाता है. लेकिन इस बार फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही एक कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है.

मुंबई के कुख्यात गैंगस्टर रहे हुसैन शेख उर्फ ‘उस्तरा’ की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म के मेकर्स को एक कड़ा कानूनी नोटिस भेजा है. सनोबर ने डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से सीधे तौर पर 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है.

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, सनोबर शेख का आरोप है कि फिल्म में उनके पिता हुसैन शेख की छवि को गलत और नकारात्मक तरीके से पेश किया गया है. उनका कहना है कि फिल्म में दिखाई गई बातों से उनके परिवार की साख और सम्मान को गहरी चोट पहुंची है.

एक रिपोर्ट के अनुसार, सनोबर ने नोटिस में साफ कहा है कि मेकर्स को 7 दिनों के भीतर इस हर्जाने की राशि का भुगतान करना होगा. इतना ही नहीं, उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक इस विवाद का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक फिल्म को रिलीज न किया जाए. यह नोटिस पिछले हफ्ते ही मेकर्स को भेज दिया गया था.

O Romeo Legal Trouble, O Romeo, Shahid Kapoor, Bollywood

टीजर के बाद शुरू हुई चर्चा

बता दें कि जैसे ही फिल्म ‘ओ रोमियो’ का टीजर सामने आया, सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई कि शाहिद कपूर का किरदार असल जिंदगी के गैंगस्टर हुसैन शेख ‘उस्तरा’ से प्रेरित है. हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म की टीम या मेकर्स ने अब तक आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई दावा नहीं किया है कि यह फिल्म किसी की बायोपिक है या किसी व्यक्ति विशेष पर आधारित है.

विशाल भारद्वाज की यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. शाहिद कपूर करीब 8 साल बाद अपने पसंदीदा निर्देशक विशाल के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले इस जोड़ी ने ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं. फैंस को उम्मीद थी कि 13 फरवरी को यह फिल्म बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी, लेकिन अब इस नोटिस ने मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें- दिशा पटानी को मिला नया हमसफर? नूपुर सेनन की शादी में पंजाबी सिंगर तलविंदर का हाथ थामे आईं नजर

मल्टीस्टारर कास्ट है फिल्म की ताकत

बता दें कि ‘ओ रोमियो’ सिर्फ शाहिद की वजह से ही नहीं, बल्कि अपनी जबरदस्त स्टारकास्ट की वजह से भी चर्चा में है. पहली बार शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी स्क्रीन शेयर करती दिखेगी. इनके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, विक्रांत मेसी, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे बड़े सितारे भी नजर आने वाले हैं. साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज भी पहली बार इस फिल्म के लिए हाथ मिला रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest