Bharat Express DD Free Dish

Adani Group द्वारा विकसित नवी मुंबई एयरपोर्ट ने महज 19 दिनों में पार किया 1 लाख यात्रियों का आंकड़ा, पसंद आ रहीं NMIA की सुविधाएं

NMIA Commercial Operations: अदाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट को शानदार बनाया. यहां आधुनिक सुविधाएं, आसान प्रोसेस और बेहतर मैनेजमेंट की वजह से यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

Navi Mumbai International Airport Commercial Ops Begin IndiGo Lands First Flight Adani Welcomes Passengers
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) ने कमर्शियल उड़ानें शुरू करने के महज 19 दिनों में 1 लाख से ज्यादा यात्रियों का आंकड़ा पार कर लिया है. एयरपोर्ट ने 12 जनवरी तक कुल 1,09,917 यात्रियों को संभाला, जिसमें 55,934 आने वाले और 53,983 जाने वाले यात्री शामिल हैं.

10 जनवरी को एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही. उस दिन कुल 7,345 यात्री आए और गए. यह संख्या इस बात की ओर इशारा करती है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट को लोगों ने बहुत जल्दी पसंद कर लिया है.

कब शुरू हुई थीं यहां उड़ानें

एयरपोर्ट ने 25 दिसंबर 2025 से कमर्शियल पैसेंजर उड़ानें शुरू की थीं. शुरुआती क्षमता 2 करोड़ यात्रियों की है. 25 दिसंबर से 12 जनवरी तक कुल 734 एयरक्राफ्ट मूवमेंट हुए, जिसमें 32 जनरल एविएशन फ्लाइट्स भी शामिल हैं.

बैगेज और कार्गो का आंकड़ा

इस दौरान एयरपोर्ट ने 40,260 आने वाले बैग और 38,774 जाने वाले बैग हैंडल किए. साथ ही 22.21 टन कार्गो भी संभाला गया. इससे पता चलता है कि एयरपोर्ट पैसेंजर और कार्गो दोनों सेवाओं को एक साथ अच्छे से चला रहा है.

टॉप डेस्टिनेशन

सबसे ज्यादा उड़ानें दिल्ली, गोवा और बेंगलुरु के लिए हैं. ये तीन शहर अभी सबसे लोकप्रिय रूट बने हुए हैं.

NMIA का कहना है कि आधुनिक सुविधाएं, आसान प्रोसेस और बेहतर मैनेजमेंट की वजह से यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. एयरपोर्ट धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से अपनी सेवाएं बढ़ा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest