Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देखते ही देखते स्वाहा हुई बाइक! हमीरपुर के पेट्रोल पंप पर भभकी भीषण आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक मंजर

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शनिवार की रात पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय एक बाइक में आग लग गई. पेट्रोल पंप पर आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. सोशल मीडिया पर अब वीडियो वायरल हो रहा है.

Hamirpur petrol pump fire

रिपोर्ट- आदित्य बिहारी अवस्थी (हमीरपुर)


Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शनिवार की रात पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते समय एक बाइक में आग लग गई. पेट्रोल पंप पर आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. लोग आनन-फानन में आग को बुझाने के लिए दौड़े. घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जो अब वायरल हो रहा है.

दरअसल यह घटना जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के NH-34 पर मंडी के पास का है. जहां पेट्रोल पंप पर एक बाइक सवार पेट्रोल भरवाने पहुंचा. बाइक में पेट्रोल डालते समय अचानक आग लग गई. आग देखते ही पंप कर्मी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े.

पूरी बाइक हुई राख

पंप कर्मियों ने आग पर पहले पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. आग भभकती जा रही थी. आग को भड़कता देख पंप कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई थी.

वीडियो हो रहा वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक लपटों से घिरी हुई है. आसपास पंप पर काम करने वाले लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि आग में जलकर बाइक पूरी तरह खाक हो जाती है. आग बुझने के बाद बाइक नहीं बस लोहे का ढांचा बचता है.

ये भी पढ़ें- भरोसे का कत्ल! मनोज तिवारी के घर किसने लगाई सेंध? पुराना ‘वफादार’ गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के दौरान हुए इस हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital