Bharat Express DD Free Dish

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भरे मंच से CO को किया सस्पेंड, कहा- गलती बर्दाश्त नहीं करेंगे

Vijay Sinha: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुधवार को भरे मंच से एक CO को सस्पेंड कर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा ना करें कि आपके कर्मों का फल परिवार को भुगतना पड़े. हम आज ऐलान करते हैं कि जो भी बालू माफिया की जानकारी देगा उसे 10 हजार रुपये दिए जाएंगे.

Vijay Sinha

Vijay Sinha: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुधवार को भरे मंच से एक CO को सस्पेंड कर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा ना करें कि आपके कर्मों का फल परिवार को भुगतना पड़े.

गयाजी में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लोगों की समस्या सुन रहे थे. उन्होंने पूछा कि मेरी कड़ाई का असर क्या दिख रहा है. तो लोगों ने कहा कि और कहीं होगा गयाजी में नहीं दिख रहा है.

आमस सीओ पर रिश्वत का आरोप

इसी दौरान शेरघाटी के रहने वाले जितेंद्र कुमार ने डिप्टी सीएम के सामने अपनी जमीन संबंधित समस्या बताई और आमस सीओ पर 25 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया.

जितेंद्र कुमार ने कहा कि आमस में उसके जमीन पर शंकर सिंह नाम के एक व्यक्ति ने गलत कागज के दम पर कब्जा कर लिया है. अपनी जमीन जब छुड़ाने की बात कर रहे हैं तो जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

ऊंची आवाज सुनकर बिदक गए डिप्टी सीएम

इस दौरान शंकर सिंह का बेटा रामधार सिंह भी वहीं पर मौजूद था. वह दर्शक दीर्घा से मंच की तरफ जाने लगा और ऊंची आवाज में ऊपर आने की अनुमति मांगने लगा. उसकी भाषा सुनते ही डिप्टी सीएम गुस्सा हो गए और उसे सभा से निकाल दिया. वहीं आमस CO को मंच से ही सस्पेंड कर दिया.

भौकाल बनाना मकसद नहीं

विजय सिन्हा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समस्या को कल पर नहीं टालना है. आज की समस्या का आज ही निपटारा होगा. आने वाली पीढ़ी को कुछ अच्छा देकर मुझे जाना है. उन्होंने कहा कि मेरा मकसद भौकाल बनाना नहीं है. अपने भौकाल से लोगों को डराना नहीं है. जनसरोकार से लोगों को जोड़ना मेरा मकसद है.

ये भी पढ़ें- ओह शिट…ओह सिट! बारामती प्लेन हादसे में जान गंवाने वाली कैप्टन शांभवी के ये थे आखिरी शब्द

उन्होंने कहा कि यह वहीं बिहार है जहां जात के नाम पर नरसंहार होता था. बालू माफियाओं की गोली गूंजती थी. आज बिहार में माफिया मुंह छिपाकर बैठे हैं. हम आज ऐलान करते हैं कि जो भी बालू माफिया की जानकारी देगा उसे 10 हजार रुपये दिए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read