Dhirendra Shastri In Banda: अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने बांदा में एक बार फिर सनातन धर्म, हिंदू राष्ट्र और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी की है. सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के बुलावे पर बांदा पहुंचे शास्त्री जी ने दो टूक शब्दों में कहा कि “केवल मुसलमानों को गाली देने से भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा,” बल्कि इसके लिए हिंदुओं को अपनी कुरीतियों को सुधारना होगा.
‘Hu… Hu… Hu…’ और तलाक
तीन तलाक पर कटाक्ष अपने चिर-परिचित अंदाज में धीरेंद्र शास्त्री ने दूसरे धर्मों की तलाक प्रक्रिया पर तंज कसा. उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि एक दूसरा मजहब है, जहां तो कटना ही कटना है. उनके यहां तो तीन बार ‘हू… हू… हू…’ किया और तलाक हो गया. इसकी तुलना उन्होंने सनातन धर्म की विवाह व्यवस्था से करते हुए कहा कि हमारे यहां रिश्ते इतनी आसानी से नहीं टूटते. जब तक 20-25 बार कोर्ट में पेशी न हो जाए, तलाक नहीं होता. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उनका अपना-अपना है, लेकिन एक बात याद रखें- जो कायदे में रहेंगे, वो फायदे में रहेंगे.
जात-पात की विदाई ही हिंदू राष्ट्र (Dhirendra Shastri Formula for Hindu Rashtra)
हिंदू राष्ट्र की वकालत करते हुए उन्होंने एक नया फॉर्मूला दिया. उन्होंने भक्तों को समझाया कि दूसरे धर्मों को कोसने से कुछ नहीं होगा. हिंदुओं को अपने भीतर की बुराइयों और सामाजिक कुरीतियों को खत्म करना होगा. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का एक ही उपाय है. जात-पात की करो विदाई, हम सभी हिंदू भाई-भाई.
हनुमान जी क्या तुम्हारे अंकल लगते हैं?
बाबा बागेश्वर ने उन हिंदुओं को भी फटकार लगाई जो मजारों पर जाते हैं या कैंडल जलाते हैं. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर तुम बीच में ‘अलीउल्ला’ वालों के पास चले जाओगे, चादर चढ़ाओगे और फिर उम्मीद करोगे कि हनुमान जी कृपा करेंगे तो ऐसा नहीं होगा. क्या हनुमान जी तुम्हारे अंकल हैं? परमात्मा तभी साथ देते हैं जब आप पूर्णतः समर्पित होते हैं.
ये भी पढ़ें: शरद पवार ने बताई अजित पवार की अंतिम इच्छा, सुनेत्रा पर क्या बोले?
8 हजार की भीड़ और सुंदरकांड (Dhirendra Shastri In Banda)
धीरेंद्र शास्त्री ने बांदा के प्रसिद्ध कैलाशेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए और सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए. उनके अचानक पहुंचने की खबर से वहां 8 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बता दें कि 10 दिनों के भीतर बांदा में उनका यह दूसरा दौरा था. उन्होंने भक्तों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि दरबार में धक्का-मुक्का खाते रहो, आज नहीं तो कल बालाजी का भक्त सेठ बनकर ही रहेगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


