रिपोर्ट-जितेंद्र
बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर निकल करके सामने आ रही है, जहां नरकटियागंज नगर में शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात(Narkatiaganj Murder) सामने आई. नगर के वार्ड संख्या सात निवासी और पेशे से अंडा व्यवसायी विजय कुमार साह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बता दें कि विजय कुमार का शव भिखना ठोरी रेलखंड पर नंदपुर रेलवे ढाला के समीप झाड़ियों में पड़ा मिला. शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
परिवारजनों ने क्या बताया?
मृतक की पत्नी माया मति देवी ने बताया कि 29 नवंबर 2025 को भी विजय कुमार नरकटियागंज के भिखना ठोरी रेलखंड पर चाकू से हमला किया गया था, जिसमें उनका पेट फाड़ दिया गया था. उस समय करीब पांच लाख रुपये खर्च कर किसी तरह उनकी जान बचाई गई थी. परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब सात बजे विजय कुमार यह कहकर घर से निकले थे कि वे धर्मेंद्र की पान दुकान पर पान खाने जा रहे हैं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो शनिवार सुबह रेलवे लाइन किनारे उनका शव मिलने की खबर आई.
आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम
घटना से आक्रोशित परिजनों ने नंदपुर ढाला के समीप सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा. वहीं घटना स्तर पर पहुंचे नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि विजय कुमार शाह की गोली मारकर हत्या की गई हैं. घटनास्थल से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है. इसके पहले भी इन्हें चाकू मारा गया था. जिस मामले में कुल चार लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी. जिसमें तीन की गिरफ्तारी हुई थी,अभी एक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने संभाला मोर्चा
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सर्कल ऑफिसर जयप्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. घटनास्थल से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है. पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया है. इधर, हत्या की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम में भेजने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




