Police Officer 112 emergency service
Sucidal dial case: भागलपुर से एक बेहद भावुक कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां एक मां अपनी तीन महीने की मासूम बच्ची के साथ पुल से गंगा में कूदने जा रही थी, लेकिन पुलिस के एक SI ने समय रहते सूझबूझ और साहस से दोनों की जान बचा ली. अब पुलिस अधिकारी के इस काम की पूरे शहर में सराहना हो रही है.
ये घटना बिहार के भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु की है. जहां एक महिला अपनी तीन साल की बच्ची के साथ गंगा में छलांग लगाने जा रही थी, तभी मौके पर मौजूद डायल 112 के दारोगा सिकंदर कुमार ने महिला और बच्ची को सुरक्षित बचा लिया. घटना के बाद दोनों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आवश्यक सहायता दी गई. शहर भर में दारोगा की बहादुरी और इंसानियत की सराहना हो रही है.
समझा-बूझा कर बचाई जान
भागलपुर के नवगछिया में डायल 112 में एसआई के पद पर तैनात सिकंदर कुमार अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से भागलपुर स्थित अपने फ्लैट की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विक्रमशिला सेतु पर उन्होंने एक महिला को तीन माह की बच्ची के साथ गंगा में कूदने का प्रयास करते देखा. बिना वक्त गंवाए एसआई ने महिला की साड़ी पकड़कर उसे खींच लिया, बच्ची को गोद में लिया और मौके पर ही महिला को समझाने लगे. हालांकि, इसके बाद उन्होंने महिला को विक्रमशिला टीओपी के हवाले कर दिया गया.
मानसिक तनाव को कारण उठाया था कदम
महिला की पहचान नवगछिया के राघोपुर बहतरा निवासी जीरा देवी के रूप में हुई है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति सौरव का किसी दूसरी लड़की से बातचीत को लेकर आए दिन विवाद होता है. इसी बात को लेकर पति उसके साथ मारपीट करता है और घटना वाले दिन भी उसे यह कहकर घर से भगा दिया कि कहीं जाकर मर जाओ. इसी मानसिक प्रताड़ना से टूटकर वह तीन माह की मासूम बच्ची के साथ पुल से गंगा में कूदने जा रही थी.
जीरा देवी ने यह भी बताया कि उसने दस साल पहले शंकरपुर निवासी सौरव से प्रेम विवाह किया था और उसके दो बच्चे हैं एक पांच साल का बेटा और एक तीन महीने की बेटी है. हालांकि इस घटना के बाद महिला ने कहा कि अब वह कभी ऐसा कदम नहीं उठाएगी और मेहनत-मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करेगी.
सूझबूझ और साहस का किया प्रदर्शन
वहीं एसआई सिकंदर कुमार ने बताया कि जब उन्होंने महिला को गंगा में कूदने की कोशिश करते हुए देखा तो उस समय वह बेहद घबराई हुई थी और उसकी गोद में एक छोटी बच्ची भी थी. आगे उन्होंने कहा कि अगर महिला नदी में कूद भी जाती तो वह उसके पीछे पानी में कूदकर जान बचाने की कोशिश जरूर करते. हालांकि समय रहते सूझबूझ और साहस से दारोगा सिकंदर कुमार ने दो अनमोल जिंदगियां बचा ली.
यह भी पढ़े: ‘..वरना अयोध्या मत आना’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के लिए ‘No Entry’! किसने कहा- जवाब देना होगा
-भारत एक्सप्रेस
Edited by: Shubhra Rai (Intern)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




