Bharat Express DD Free Dish

एल्विश यादव ने थाम लिया जिया शंकर का हाथ! बोले- ‘प्यार को दिया दूसरा मौका’

एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर जिया शंकर के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जिसमें अंगूठी चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार वजह कोई विवाद नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. बिग बॉस ओटीटी के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने उनके करोड़ों फैंस के बीच खलबली मचा दी है.

इंटरनेट पर वायरल हो रही इस फोटो में 28 साल के एल्विश यादव, एक्ट्रेस जिया शंकर का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. तस्वीर को देखकर फैंस इसलिए हैरान हैं क्योंकि जिया की उंगली में एक बड़ी सी डायमंड रिंग चमक रही है. इस फोटो के साथ एल्विश ने जो कैप्शन लिखा, उसने आग में घी डालने का काम किया है. एल्विश ने लिखा, ‘मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया.’ साथ ही उन्होंने जिया को टैग भी किया है.

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है. हर कोई यही पूछ रहा है कि क्या वाकई इन दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है?

क्या एल्विश और जिया हैं नई जोड़ी?

एल्विश यादव की लव लाइफ हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है. हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ’ शो के दौरान उनका नाम जन्नत जुबैर के साथ जुड़ा था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स और वीडियो वायरल हुए थे. हालांकि, एल्विश ने हमेशा अपने रिश्तों पर चुप्पी साधे रखी है.

दूसरी तरफ, 30 साल की जिया शंकर का नाम अक्सर उनके को-स्टार्स के साथ जोड़ा जाता रहा है. बिग बॉस के दौरान अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) के साथ उनकी केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन जिया ने हमेशा उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया. कुछ वक्त पहले जिया ने एक ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ फोटो शेयर कर हिंट दिया था कि उनकी लाइफ में कोई खास शख्स है, पर उन्होंने कभी चेहरा रिवील नहीं किया. अब एल्विश के साथ इस तरह की फोटो देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या वो मिस्ट्री मैन एल्विश ही थे?

सगाई या नया प्रोजेक्ट?

जहां एक तरफ फैंस जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे ‘मार्केटिंग स्टंट’ भी मान रहे हैं. आजकल फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में यह ट्रेंड बन गया है कि किसी नए गाने या वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए सेलेब्स अक्सर ऐसी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते हैं ताकि लोग चर्चा करने लगें.

हो सकता है कि आने वाले दिनों में एल्विश और जिया का कोई नया म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला हो और यह अंगूठी उसी कहानी का हिस्सा हो. लेकिन जब तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक सगाई की इन खबरों को पूरी तरह से नकारा भी नहीं जा सकता है.

ये भी पढ़ें- ‘मुझे अभी भी प्यार हो रहा है…’, तलविंदर ने दिशा पाटनी से अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read