अमेरिका में बढ़ रहे इस्लामीकरण से अब डोनाल्ड ट्रंप के सांसद भी परेशान हो गए हैं. अपने काऊ बॉय कल्चर और रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ के रूप में पहचान रखने वाले टेक्सस राज्य के सांसद ब्रैंडन गिल ने दावा किया है कि उनके राज्य का एक इलाका पाकिस्तान जैसा बन गया है. उन्होंने दावा किया कि टेक्सस के डलास में इस्लामीकरण तेजी से फैल रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप के सांसद गिल ने कहा कि डलास के हालात ऐसे हो गए हैं कि जहां देखो वहां पर मुस्लिम धर्म की पहचान दिखता है. यहां तेजी से इस्लामीकरण हो रहा है. कुछ मॉल ऐसे दिखते हैं जैसे वो डलास नहीं बल्कि पाकिस्तान के हैं.
तेजी से टेक्सास का हो रहा इस्लामीकरण
ये बातें रिपब्लिकन सांसद ब्रैंडन गिल ने एक इंटरव्यू के दौरान कही. उन्होंने कहा कि उनको वोट करने वाले कई मतदाता इस बात से काफी परेशान हैं कि उनके इलाके का तेजी से इस्लामीकरण हो रहा है. जहां देखो वहां नई-नई मस्जिदें बन रही हैं. कई जगहों पर ऐसा लगता है जैसे वो पाकिस्तान आ गए हैं. इससे इलाके का माहौल डरावना हो रहा है.
गिल ने दावा किया कि स्थानीय लोगों को अपनी संस्कृति और पहचान के खत्म होने का डर सता रहा है.
ये भी पढ़ें- मस्जिद की छत पर मासूम से दरिंदगी! पड़ोसी युवक ने बहला-फुसलाकर किया कुकर्म; सीसीटीवी से खुला राज
कौन हैं ब्रैंडन गिल?
ब्रैंडन गिल टेक्सास राज्य से सांसद हैं. उन्होंने साल 2024 में कांग्रेस के लिए निर्वाचित हुए थे. उन्होंने भारतीय मूल की डेनियल डिसूजा गिल से शादी की है. वे ट्रंप के सहयोगी और भारतीय अमेरिकी कॉमेंटेटर दिनेश डिसूजा की बेटी हैं.
हालांकि ब्रैंडन गिल के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. कई लोगों ने उनके बयान को भारतीय मूल की पत्नी को खुश करने के लिए देना बताया. वहीं कई यूजर्स ने गिल के बयान को इस्लामोफोबिया से जोड़ा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



