Kannauj Mobile Tower Incident: कन्नौज के गुरसहायगंज में एक युवक प्रेमिका की शादी होने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. लोग अभी उसे समझा ही रहे थे तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो 100 फीट से भी ऊपर से नीचे आ गिरा. जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
बताया जा रहा है कि यह घटना पुराभोज गांव की है. जहां 20 साल का सुमित राजपूत नशा, पुत्र राम किशोर शराब पीकर एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था. आसपास के लोग उसे लगातार समझा रहे थे. तभी वह बैलेंस बिगड़ने से गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यूपी के कन्नौज के रहने वाले सुमित को रिश्तेदारी में लड़की से प्यार हो गया. वो शादी की जिद लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया.
अभी उसे लोग समझा ही रहे थे कि सुमित का बैलेंस बिगड़ा और वो टावर से नीचे गिर गया. सुमित की मौत हो गई. pic.twitter.com/c6YWwEVXhU
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) February 11, 2026
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक टावर के सबसे ऊपर खड़ा है और थोड़ी देर में ऊपर से नीचे गिर जाता है. युवक के गिरते ही लोग चिल्लाने लगते हैं. थोड़ी देर में युवक जमीन पर आ गिरता है.
प्रेमिका की शादी होने से था अपसेट
ग्रामीणों का कहना है कि युवक सुमित अपने रिश्तेदारी की एक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था. उस लड़की की 3 दिन पहले शादी हो गई. प्रेमिका की शादी होने से सुमित मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था.
ये भी पढ़ें- Kanpur Lamborghini Accident में फिल्मी मोड़! रईसजादे को बचाने आया कथित ड्राइवर, गियर के सवाल पर खुल गई पोल-पट्टी
अपनी परेशानी से अजीज आकर उसने जमकर शराब पी और मोबाइल टावर पर चढ़ गया. ग्रामीणों का कहना है कि उसने प्रेमिका से शादी ना होने से परेशान होकर टावर से कूदकर आत्महत्या की है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुमित लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी शादी होने के बाद से काफी अपसेट रहने लगा था. हाल ही में वो शराब भी पीने लगा था.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


