Bharat Express DD Free Dish

बाइबिल में जितनी बार जीसस नहीं…उससे ज्यादा एपस्टीन फाइल में ट्रंप का नाम! 10 लाख बार हुआ जिक्र

Jamie Raskin On Donald Trump: अमेरिका के हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के प्रमुख मेंबर और डेमोक्रेट सांसद जेमी रस्किन ने कहा है कि एपस्टीन फाइल में ट्रंप का 10 लाख से ज्यादा बार नाम आया है.

Jamie Raskin On Donald Trump

Jamie Raskin On Donald Trump: अमेरिकन यौन अपराधी और पीडोफाइल (नाबालिग बच्चों की तरफ आकर्षित होने वाला) जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों को अमेरिकी न्याय विभाग (जस्टिस डिपार्टमेंट) ने जब से रिलीज किया है, तब से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सवाल उठ रहे हैं. अमेरिकी सोशल मीडिया में ट्रंप को यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन का सहयोगी बताया जा रहा है. अब इसी कड़ी में नया दावा किया गया है. जिसके मुताबिक बाइबिल में जितनी बार जीसस का नाम नहीं है, उससे ज्यादा एपस्टीन फाइल में डोनाल्ड ट्रंप का नाम है.

यह दावा अमेरिका के हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के प्रमुख मेंबर और डेमोक्रेट सांसद जेमी रस्किन ने किया है. उन्होंने कहा है कि एपस्टीन फाइल में डोनाल्ड ट्रंप का नाम एक मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा बार आया है. बता दें कि, रस्किन को ही एपस्टीन फाइल की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई है.

इस बात की नहीं दी गारंटी

डेमोक्रेट सांसद रस्किन ने कहा,

राष्ट्रपति ट्रंप का हर जगह नाम है. हालांकि वो इस बात की गारंटी नहीं दे सकते हैं कि हर बार डोनल्ड का मतलब ट्रंप से ही जुड़ा हुआ है या फिर कोई दूसरा व्यक्ति है.

रस्किन ने एक अमेरिकी समाचार आउटलेट एक्सियोस को इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने समीक्षा के दौरान सेंसर किए गए दस्तावेजों में कई बार ट्रंप का नाम खोजा है. जब उन्होंने बिना एडिट किये गए फाइलों में ट्रंप नाम सर्च किया तो यह 10 लाख से ज्यादा बार शो हुआ.

डेमोक्रेट सांसद ने दी सफाई

हालांकि डेमोक्रेट सांसद ने इस दौरान अपना बचाव भी किया. उन्होंने सफाई दी है कि एडमिनिस्ट्रेशन ने 30 लाख से ज्यादा फाइलों को अभी भी जारी नहीं किया है. मेरे पास हर एक को रिव्यू करने का समय नहीं था. मैंने बस कंप्यूटर पर ट्रंप, डोनाल्ड या डॉन शब्द सर्च किये हैं, जिसमें रिजल्ट 1 मिलियन बार से ज्यादा आया.

ये भी पढ़ें- Kanpur Lamborghini Accident में फिल्मी मोड़! रईसजादे को बचाने आया कथित ड्राइवर, गियर के सवाल पर खुल गई पोल-पट्टी

बता दें कि, अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने जनवरी महीने में एपस्टीन ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत एपस्टीन फाइलों को जारी किया. सार्वजनिक की गई इन फाइलों की कुल संख्या 30 लाख से भी ज्यादा हैं. जिसमें 1 लाख 80 हजार से ज्यादा फोटो, 30 लाख से ज्यादा दस्तावेज और 2000 से अधिक वीडियो हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read