आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. अमित शाह ने आर्य समाज की स्थापना और सामाजिक कुरीतियों के त्याग व स्त्री शिक्षा के लिए दयानंद सरस्वती के योगदान को याद किया.
केंद्रीय गृह मंत्री ने लिखा, “स्वराज, स्वदेशी व स्वावलंबन के प्रणेता महर्षि दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना की और सामाजिक कुरीतियों के त्याग व स्त्री शिक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया. उन्होंने ‘सत्यार्थ प्रकाश’ से वैदिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया. स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन.”
स्वराज, स्वदेशी व स्वावलंबन के प्रणेता महर्षि दयानंद जी ने आर्य समाज की स्थापना की और सामाजिक कुरीतियों के त्याग व स्त्री शिक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने ‘सत्यार्थ प्रकाश’ से वैदिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाया।
स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/ilk5Fs2xlA— Amit Shah (@AmitShah) February 12, 2026
CM योगी ने भी दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीएम योगी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “असीम ज्ञान और उच्च गुणों से सम्पन्न स्वामी जी का पूरा जीवन समाज-उत्थान, राष्ट्र-जागरण और मानव-कल्याण के पावन कार्यों में बीता. उनका तेजस्वी व्यक्तित्व और वैचारिक प्रखरता देश और समाज को सतत नवचेतना व प्रेरणा प्रदान करती रहेगी.”
वैदिक चेतना के महान उद्घोषक एवं आध्यात्मिक चिंतक, आर्य समाज के संस्थापक, महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
असीम ज्ञान और उच्च गुणों से सम्पन्न स्वामी जी का सम्पूर्ण जीवन समाज-उत्थान, राष्ट्र-जागरण और मानव-कल्याण के पावन कार्यों में बीता।
उनका… pic.twitter.com/2d1ZTbuGlp
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 12, 2026
ये भी पढ़ें- MP के सिंगरौली में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, जादू-टोने के शक में दो की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “सनातन परंपरा के महान प्रेरणास्रोत, आर्य समाज के संस्थापक और समाज सुधारक महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती पर उन्हें सादर नमन. समानता, शिक्षा, जागरूकता और प्रगतिशील विचारों के माध्यम से समतामूलक समाज के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहेगा.”
सनातन परंपरा के महान प्रेरणास्रोत, आर्य समाज के संस्थापक एवं समाज सुधारक महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
समानता, शिक्षा, जागरूकता और प्रगतिशील विचारों के माध्यम से समतामूलक समाज के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहेगा। pic.twitter.com/0P1A2CBPqb
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) February 12, 2026
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
